जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

शारदीय नवरात्रि पर मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे CM योगी, दर्शन के बाद अधिकारियों को दिया बड़ा निर्देश

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन CM योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर स्वस्थ और समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और नवरात्रि व दशहरा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

शारदीय नवरात्रि पर मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे CM योगी, दर्शन के बाद अधिकारियों को दिया बड़ा निर्देश
Image Source: UP Information Department
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया. उन्होंने मां के चरणों में शीश झुकाया, उनकी आरती उतारी और स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए प्रार्थना की. 

CM योगी ने विधि-विधान से किया पूजा 

मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद मंदिर में आए श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और नवरात्रि व दशहरा के निमित्त मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया. सीएम ने कहा कि नवरात्रि में देश-प्रदेश के विभिन्न कोनों से श्रद्धालु यहां आकर मां के चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हैं, ऐसे में प्रशासन, पुलिस व मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोग उनकी सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें. यहां किसी प्रकार की अव्यवस्था या दिक्कतें न हों.

Advertisement

गोशाला भी गए CM योगी 

मुख्यमंत्री गोशाला में भी गए, उन्होंने यहां गुड़ व हरा चारा खिलाकर गोमाता की सेवा की.  मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, संतों आदि से भी भेंट की. इस दौरान दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी भी मौजूद रहे. सीएम योगी शनिवार को विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में बलरामपुर पहुंचे थे। उन्होंने देवीपाटन मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम किया.

यह भी पढ़ें

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन के साथ नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर में बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि भक्तों को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें