पहले आंखों में मिर्ची झोंकी फिर ईंट-डंडों से वार… बाइक सीज करने पर दिल्ली में पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा
मामला दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके का है. जहां पुलिस पुलिसकर्मियों को बर्बरता से पीटा गया. बताया जा रहा है स्थानीय लोग एक बाइक को सीज करने से भड़क गए थे.
Follow Us:
राजधानी दिल्ली में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हिंसक हमला कर दिया. हमला तब हुआ जब पुलिसकर्मी रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को जब्त किया था. इससे गुस्साई भीड़ ने पुलिस टीम पर पहले मिर्ची पाउडर फेंका इसके बाद ईंट-डंडों से हमला बोल दिया.
मामला दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके का है. जहां पुलिस पुलिसकर्मियों को बर्बरता से पीटा गया. बताया जा रहा है स्थानीय लोग एक बाइक को सीज करने से भड़क गए थे. उन्होंने विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और फिर मारपीट करने लगे. मुख्य आरोपी का नाम सुनील उर्फ पंकज बताया जा रहा है.
पुलिस की पिटाई का Video वायरल
घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा गया कि पुलिस ने एक शख्स को पकड़ रखा है. वह भागने की कोशिश कर रहा था. जब पुलिस ने शख्स को पकड़ा हुआ था तो कुछ लोगों ने छुड़ाने की कोशिश की, जब पुलिस ने शख्स को नहीं छोड़ा तो लोग उनको लाठी डंडे से मारने लगे. पुलिस वालों पर हमले में एक महिला और कुछ नाबालिग भी शामिल थे.
यह भी पढ़ें- लखनऊ: बीच सड़क बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की, घर जाकर बहन को भी मारा और फिर कर ली खुदकुशी, ट्रिपल मर्डर से सनसनी
ये मामला 22 अगस्त की दोपहर करीब 3.30-4.00 बजे का बताया जा रहा है. जिसका वीडियो अभी सामने आया है. आरोप है कि हमलावरों ने पहले आंखों में मिर्ची झोंकी फिर अचानक लाठियों से हमला कर दिया. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
नाबालिग को पकड़ा गया
यह भी पढ़ें
इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने मौके से एक नाबालिग को पकड़ा है. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों पर FIR दर्ज हो गई है. BNS की धारा 221/132/121(1)/110/61/3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है. वहीं, मुख्य आरोपी सुनील फरार है. बताया जा रहा है सुनील पर पहले भी केस दर्ज किया गया था. पुलिस सुनील समेत दो मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही है.