'अर्बन नक्सल मानसिकता वाले…', राहुल गांधी और केजरीवाल पर बरसे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- देश में अराजकता फैलाने की मची होड़
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के सहयोगियों पर देश में अस्थिरता फैलाने और विदेशी ताकतों के इशारे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की अराजकता फैलाने की कोशिशों को जनता देख रही है.
Follow Us:
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आरोप लगाए हैं कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी नेता देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. नितिन नबीनने यह भी आरोप लगाए कि विपक्ष के लोग राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर यह कर रहे हैं. दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मीडिया से बात करते कहा, 'आज कुछ अर्बन नक्सल मानसिकता की सोच रखने वाले लोग देश को बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं. देश की 140 करोड़ जनता, जो सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग कर रही है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है.'
राहुल गांधी और केजरीवाल के सहयोगियों पर साधा निशाना
नितिन नबीन ने आरोप लगाया कि ये दो अराजकतावादी समूह हैं, जिनमें एक 'इंडी गठबंधन' के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी सीजेपी कर रही है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "मैं इन दोनों गुटों को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि भारत की जनता पूरी तरह से आपके इन उद्देश्यों को देख रही है. आज जो आपकी अराजकता की प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है, आपके ये मंसूबे हम पूरे नहीं होंगे.'
Delhi: BJP National President Nitin Nabin says, "Despite ongoing global crises, India is continuously progressing towards development. However, you are unable to accept India's growth, progress and prosperity. You cannot accept India's rise as a self-reliant and strong nation. You are attempting to destabilise the country at the behest of foreign forces, but India's democracy and patriotic citizens will foil your plans. Over the past 12 years, under the leadership of the Prime Minister, efforts have been made to free the country from an atmosphere of fear, eliminate terrorism and eradicate Naxalism. However, some people with an urban Naxal mindset are still trying to destabilise the country..."
— IANS (@ians_india) October 10, 2026Advertisement
जनता ने इन्हें पूरी तरह नकार दिया है
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि इन्हें जनता ने पूरी तरह नकार दिया है, चाहे वह राहुल गांधी का 'इंडी' गठबंधन हो, चाहे अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी हो. जनता ने जब इन्हें नकार दिया और लोकतंत्र ने इन्हें सजा दी, तो उस सजा को पचाने और उससे सीखने के बजाय इन्होंने देश को अस्थिर करने का मंसूबा बना लिया. उन्होंने कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि यह प्रयास इनके राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा है. देश पूरी तरह से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और लगातार वैश्विक संकटों के बावजूद आज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है.'
भारत के विकास को लेकर विपक्ष पर हमला
विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह बात आप सबको चुभ रही है. आप भारत के विकास, भारत की तरक्की और भारत की उन्नति को पचा नहीं पा रहे हैं. जिस प्रकार से आज भारत एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है, वह आपसे देखा नहीं जा रहा है और जिस प्रकार से विदेशी ताकतों के इशारे पर आप इसे अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि भारत के लोकतंत्र में इतनी ताकत है, जितने भी हमारे देशभक्त और राष्ट्रभक्त हैं, वे सब मिलकर आपकी इन ताकतों और आपके मंसूबों पर पानी फेर देंगे.
अर्बन नक्सल मानसिकता के कुछ लोग देश को अस्थिर करने में लगे
उन्होंने कहा कि देश में पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमने देश को भय के वातावरण से बाहर निकाला और आतंकवाद को जड़ों से खत्म करने का प्रयास किया. नक्सलवाद से इस देश को मुक्त करने का प्रयास किया गया। लेकिन अभी भी अर्बन नक्सल मानसिकता के कुछ लोग इस देश को अस्थिर करने में लगे हैं. राहुल गांधी के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और 'इंडी' गठबंधन के लोग कर रहे हैं, तथाकथित युवा नेतृत्व जो कह रहा है, भारत का युवा उसे देख रहा है.
संविधान और लोकतंत्र का हवाला देकर विपक्ष को घेरा
नितिन नबीन ने कहा, 'भारत का युवा भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र से जुड़ा है, भारतीय संविधान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता है, और यही कारण है कि आपके इस तरह के शब्दों और भाषा को भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. आप इस देश के संवैधानिक ढांचों और लोकतंत्र को जिस प्रकार से चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं, देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के प्रति जिस प्रकार की अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उसे देश की 140 करोड़ जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी और इसकी सजा आपको अवश्य मिलेगी.'
विदेशी ताकतों के इशारे पर राजनीति करने का आरोप
विपक्ष के नेताओं को चेतावनी देते हुए नितिन नबीन ने कहा कि जिन विदेशी ताकतों के बल पर आप अपनी बिकाऊ राजनीति कर रहे हैं और उनके गठजोड़ से भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, आपके वे नापाक इरादे कभी पूरे नहीं होंगे. झूठ के सहारे संविधान के नाम पर लोकतंत्र को चुनौती देना, जनादेश का अपमान करना है.
यह भी पढ़े: CJP प्रोटेस्ट से पहले ध्रुव राठी हिरासत में! गुरुग्राम में सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस का एक्शन
बीजेपी अध्यक्ष ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
उन्होंने कहा, 'देश की जनता ने जिसे जनादेश दिया है और जिस पर विश्वास जताया है, वही देश का नेतृत्व कर रहा है. लगातार राज्यों में आपकी हो रही हार और हताशा यह दर्शाती है कि आप इस देश को शांति के साथ आगे नहीं बढ़ने देना चाहते. लेकिन आज मैं आपको चेतावनी देता हूं कि भारतीय जनता पार्टी और देश की राष्ट्रभक्त जनता आपको इसका करारा जवाब देगी. आज जिस प्रकार से तनाव की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, भारत सरकार इससे सख्ती से निपटेगी, साथ ही बीजेपी का कार्यकर्ता भी जनता के बीच रहकर आपके इन मंसूबों को रोकेगा। देश के बाहर या भीतर सक्रिय ऐसी सभी ताकतों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे.'
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने विपक्ष पर देश में अस्थिरता पैदा करने और विदेशी ताकतों के इशारे पर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि लोकतंत्र और देश की शांति को चुनौती देने वाली गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाएगा.