जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CJP प्रोटेस्ट से पहले ध्रुव राठी हिरासत में! गुरुग्राम में सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस का एक्शन

Dhruv Rathee Arrest: दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम स्थित उनके घर से उन्हें हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम सुबह करीब 7:48 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार में उनके आवास पर पहुंची थी. इसके बाद पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हुए और ध्रुव राठी को अपने साथ ले गए.

Author
10 Oct 2026
( Updated: 10 Oct 2026
10:50 AM )
CJP प्रोटेस्ट से पहले ध्रुव राठी हिरासत में! गुरुग्राम में सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस का एक्शन
Image Source: IANS
Advertisement

Jantar Mantar Protest: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम स्थित उनके घर से उन्हें हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम सुबह करीब 7:48 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार में उनके आवास पर पहुंची थी. इसके बाद पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हुए और ध्रुव राठी को अपने साथ ले गए. इस घटना की खबर सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

घर के बाहर देर रात से मौजूद थी पुलिस की टीम

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की करीब 50 सदस्यीय टीम देर रात से ही ध्रुव राठी के घर के बाहर मौजूद थी.. बताया जा रहा है कि सुबह जब उनकी मां ने घर का दरवाजा खोला, तो पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हो गए. इसके बाद पुलिस ध्रुव राठी को अपने साथ लेकर चली गई. हालांकि, पुलिस की टीम किस मामले में उनके घर पहुंची थी और उन्हें हिरासत में लेने की वजह क्या है, इस बारे में अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.

हिरासत में लेने की वजह पर अभी वजह साफ नहीं...

Advertisement

ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने के मामले में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुलिस ने यह कार्रवाई किस मामले में की है.. अभी तक इस संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में कार्रवाई की वजह और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों की पुष्टि होना बाकी है. पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ध्रुव राठी को किस मामले में हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई क्या होगी. फिलहाल, इस मामले में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है..

'सियासत के सिवा भी हैं कई जरूरी काम', सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से क्यों बनाई दूरी? खुद बताई वजह

CJP सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान, अभिजीत दीपके बोले- जहां रोकेंगे, वहीं होगा प्रदर्शन

Advertisement

CJP की ओर से समर्थकों से सुबह 10 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की गई है. अभिजीत दिपके अपने सहयोगियों सौरभ दास, आशुतोष रांका और अन्य समर्थकों के साथ सुबह 9:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद सभी जंतर-मंतर की ओर कूच करने की कोशिश करेंगे. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी है. 

पुलिस की पाबंदी के बावजूद अभिजीत दिपके ने साफ कर दिया है कि प्रदर्शन होकर रहेगा. उनका कहना है कि उन्हें जिस जगह पर रोका जाएगा, वही जगह उनके लिए जंतर-मंतर होगी. उन्होंने जेल जाने तक के लिए तैयार रहने की बात कही है.इस बीच, दीपके ने सुबह-सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं...एक जो हो रहा है, होने दो, बर्दाश्त करते जाओ...या फिर जिम्मेदारी उठाओ उसे बदलने की.'

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें