Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

उत्तराखंड: CM धामी ने दी बड़ी सौगात, भराड़ीसैंण में 231 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभारंभ, गैरसैंण में बनेगी झील

मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, "गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में रामगंगा नदी बांध निर्माण परियोजना सहित कुल 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.

Image Credit: Facebook/ Pushkar Singh Dhami
Loading Ad...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भरारीसैंण के विधानसभा भवन में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. सीएम धामी ने 231 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास किया. 

सीएम धामी ने 231 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकर्पण और शिलान्यास 

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "कर्णप्रयाग विधानसभा के 231 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है. इन सभी योजनाओं से आने वाले समय में इस पूरे क्षेत्र और पूरे जिले को बहुत सुविधा होगी. गैरसैंण में 122 करोड़ रुपये से बनने वाली झील के लिए भी स्वीकृति मिल गई है. इसका भी काम जल्द ही चालू हो जाएगा. इसके लिए मेरी ओर से सबको बधाई और शुभकामनाएं."

Loading Ad...

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM धामी ने किए कई बड़े ऐलान, बोले-एससी छात्रों को कक्षा 1 से 12वीं तक छात्रवृत्ति, फ्री कोचिंग की सुविधा

Loading Ad...

उन्होंने कहा, "इस क्षेत्र में सभी प्रकार की सुविधाएं हों और इस क्षेत्र के लिए विकास की प्राथमिकता है. मां भराड़ी की कृपा से एक वर्ष में दो बार सत्र हुआ है. सभी देवी-देवताओं को मेरा प्रणाम और उत्तराखंड की जनता को भी मेरा नमन है. 2022 से लेकर अब तक के समय में सर्वाधिक सत्र हुए हैं. मां की कृपा से एक ही साल में दो बार यहां पर सत्र हो रहा है."

Loading Ad...

“पूरे उत्तराखंड के हजारों गांव विकसित हों”

सीएम धामी ने आगे कहा, "सत्र के अलावा भी बहुत बार यहां पर आना हुआ है. हमने यहां प्रवास किया है और कई कार्यक्रम किए हैं. मेरी कोशिश है कि पूरे उत्तराखंड के हजारों गांव विकसित हों. भराणीसैंण और गैरसैंण के क्षेत्र में गतिविधियां और कार्यक्रम हों, इसके लिए हम लोग लगातार काम कर रहे हैं."

मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, "गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में रामगंगा नदी बांध निर्माण परियोजना सहित कुल 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. ये सभी परियोजनाएं जनपद चमोली के विकास को नई गति देने और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी."

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

सीएम ने लिखा, "रामगंगा नदी बांध निर्माण परियोजना से गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी. राज्य सरकार गैरसैंण एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है. क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, जनसुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और विकास परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता है."

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...