Advertisement

Loading Ad...

UP Police Constable Exam Date 2026: पुलिस भर्ती परीक्षा का इंतजार खत्म, 8 से 10 जून तक होगा लिखित एग्जाम, भर्ती बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

UP Police Constable Bharti 2026: योगी सरकार ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर होने वाली सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों भरे जाएंगे.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

UP Police Constable Exam Date 2026: उत्तर प्रदेश में पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. योगी सरकार ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर होने वाली सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा 8 जून (सोमवार), 9 जून (मंगलवार) और 10 जून (बुधवार) को आयोजित की जाएगी. परीक्षा तीनों दिनों में दो- दो पालियों में आयोजित होगी.

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों भरे जाएंगे. अभ्यर्थी अपनी परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और दिशा-निर्देश यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. यह अवसर उन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो पुलिस में करियर बनाने का सपना रखते हैं.

योगी सरकार ने अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत

Loading Ad...

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अधिकतम आयु सीमा में तीन साल का शिथिलीकरण प्रदान किया है. इसका मतलब है कि जो युवा अब तक आयु सीमा के कारण भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे थे, वे अब इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं.

Loading Ad...

केंद्रीय बजट से UP की छात्राओं को मिली बड़ी सौगात, सभी 75 जिलों में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल

इस निर्णय को उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के नियम 3 के तहत लागू किया गया. इस शिथिलीकरण का आदेश 31 दिसंबर 2025 को जारी भर्ती विज्ञप्ति और 5 जनवरी 2026 को जारी शासनादेश के माध्यम से अभ्यर्थियों को लाभान्वित करने के लिए लागू किया गया. इससे बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवारों को अवसर मिलने का मार्ग खुल गया जो अब तक आयु सीमा की वजह से इस प्रक्रिया से बाहर थे.

Loading Ad...

पिछली भर्ती और महिलाओं के लिए आरक्षण

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2024 में प्रदेश में कांस्टेबल के कुल 60,244 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की थी. यह अब तक की प्रदेश में सबसे बड़ी पुलिस भर्ती रही. इन सभी पदों में से 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए थे, ताकि महिलाओं को भी पुलिस सेवा में शामिल होने का समान अवसर मिल सके.

यह भी पढ़ें

इस तरह से राज्य सरकार लगातार पुलिस विभाग में भर्ती के माध्यम से युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान कर रही है और महिलाओं को भी पुलिस सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...