×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'योगी मॉडल' ने बदली UP की तस्वीर, एक साल में 4 हजार नई फैक्ट्रियां लगीं, बदला उद्योग जगत का नक्शा!

योगी सरकार ने बीते साढ़े 8 सालों में उद्योगों के लिए एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया है, जो निवेशकों को न केवल लुभाता है बल्कि उन्हें लंबे समय तक जोड़े भी रखता है. योगी सरकार ने राज्य में निवेश से जुड़ीं प्रक्रियाओं को पारदर्शी और निवेशक-हितैषी बनाया है.

Author
14 Oct 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:48 AM )
'योगी मॉडल' ने बदली UP की तस्वीर, एक साल में 4 हजार नई फैक्ट्रियां लगीं, बदला उद्योग जगत का नक्शा!

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के नए आयाम गढ़ रहा है. 8 सालों में योगी सरकार ने यूपी के उद्योग जगत में नए रिकॉर्ड कायम किए हैं. कभी पिछड़ेपन और बेरोजगारी के प्रतीक के रूप में देखा जाने वाला उत्तर प्रदेश आज उद्योगों का नया ग्रोथ सेंटर बन गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य ने जिस गति से औद्योगिक विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, उसने पूरे देश को हैरान कर दिया. योगी सरकार में लोगों ने बदलते यूपी की तस्वीर देखी है. 

साल 2024-25 में उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 4,000 नई फैक्ट्रियां स्थापित हुईं. जिससे प्रदेश में कुल फैक्ट्रियों की संख्या 27,000 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है. यह केवल एक सांख्यिकीय उपलब्धि नहीं, बल्कि नए उत्तर प्रदेश के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रतीक है. 

8 साल में कितनी बदली UP की तस्वीर? 

योगी सरकार ने बीते साढ़े 8 सालों में उद्योगों के लिए एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया है, जो निवेशकों को न केवल लुभाता है बल्कि उन्हें लंबे समय तक जोड़े भी रखता है. योगी सरकार ने राज्य में निवेश से जुड़ीं प्रक्रियाओं को पारदर्शी और निवेशक-हितैषी बनाया है. 

इसी का नतीजा है UP आज देश का 'न्यू इन्वेस्टमेंट हब' बन गया है. यहां स्थापित फैक्ट्रियों में इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, केमिकल और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियां शामिल हैं. 

2003 से लेकर अब तक UP में कितनी फैक्ट्रियों की संख्या? 

साल 2003 में UP में केवल 8,980 फैक्ट्रियां थीं. 2021 में यह संख्या बढ़कर 16,503 तक पहुंच गई. वहीं, 2022 में फैक्ट्रियों की संख्या 17,481 से होते हुए 2023 में 19,100 का आंकड़ा पार कर गई. 2025 में अब यह 27,000 तक पहुंच गई है, जो उल्लेखनीय वृद्धि है. यह वृद्धि केवल संख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि औद्योगिक भूगोल में एक संरचनात्मक परिवर्तन का संकेत है. अब निवेश केवल नोएडा, ग्रेटर नोएडा या लखनऊ तक सीमित नहीं है, बल्कि बरेली, कानपुर, झांसी, गोरखपुर, आजमगढ़ और प्रयागराज जैसे शहरों तक फैल चुका है. 

टॉप औद्योगिक राज्यों में UP ने बनाई पहचान 

साल 2023-24 की ASI रिपोर्ट के अनुसार UP देश के टॉप-15 औद्योगिक राज्यों में से चौथे स्थान पर पहुंच गया था. 2023-24 तक राज्य में 22,141 फैक्ट्रियां संचालित थीं, जो देश की कुल फैक्ट्रियों का 8.5 प्रतिशत हिस्सा थीं. इन इकाइयों में 12.80 लाख से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत थे, जो देशभर के औद्योगिक वर्कफोर्स का 8.3 प्रतिशत था. 

फैक्ट्री ग्रोथ की वार्षिक दर 16 प्रतिशत और कर्मचारियों की संख्या में 8 प्रतिशत की वृद्धि ने दर्शाया कि UP में न केवल उद्योग बढ़ रहे हैं, बल्कि रोजगार के अवसरों में भी लगातार विस्तार हो रहा है. 2025 में 27 हजार फैक्ट्रियों की संख्या इसी का सबूत हैं. 

गांवों में विकास की ग्रोथ 

यह भी पढ़ें

योगी सरकार का लक्ष्य केवल शहरी औद्योगिक विकास नहीं, बल्कि ग्राम्य औद्योगिकरण को भी बढ़ावा देना है. MSME इकाइयों और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने के लिए अनुदान, प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और निर्यात सुविधा जैसे कदम उठाए गए हैं. आज यूपी के कई ग्रामीण इलाकों में छोटे उद्योग आत्मनिर्भर भारत की जड़ें मजबूत कर रहे हैं. UP की यह औद्योगिक कहानी केवल विकास का नहीं, बल्कि विश्वास, पारदर्शिता और बदलाव का उदाहरण बन रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें