×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, CM योगी ने रखा यूपी के विकास का विजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश भी प्रत्येक नागरिक के सशक्तीकरण को विकास का आधार बनाकर 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

Author
12 Jun 2026
( Updated: 12 Jun 2026
11:44 AM )
PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, CM योगी ने रखा यूपी के विकास का विजन
Image Credits: IANS/PMO
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक हुई. इसमें अनेक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई. बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित रहे. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर इसे साझा भी किया.

नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए CM योगी

मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में सम्मिलित हुआ. 'विकसित भारत@ 2047 के लिए समावेशी मानव विकास' की थीम पर केंद्रित इस बैठक में मानव विकास, सुशासन और जनभागीदारी को विकास की धुरी बनाकर 'विकसित भारत' के संकल्प को नई गति देने पर सार्थक विमर्श हुआ.

Advertisement

'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा यूपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश भी प्रत्येक नागरिक के सशक्तीकरण को विकास का आधार बनाकर 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमन, जगत प्रकाश नड्डा, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मण्डाविया समेत अनेक मंत्री व कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें