जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बाबा रामदेव-बृजभूषण शरण सिंह विवाद पर लगा विराम, मुलाकात के बाद दोनों ने कहा- अब कोई विवाद नहीं

रामदेव ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट कहा है कि वह संतों, सनातन और देश के लिए काम करने वाले लोगों का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी ओर से भी इस विवाद को यहीं समाप्त माना जाए.

Author
23 Sep 2026
( Updated: 23 Sep 2026
06:21 PM )
बाबा रामदेव-बृजभूषण शरण सिंह  विवाद पर लगा विराम, मुलाकात के बाद दोनों ने कहा- अब कोई विवाद नहीं
Image Credit: IANS
Advertisement

योग गुरु स्वामी रामदेव और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले दिनों पैदा हुआ विवाद अब समाप्त हो गया है. बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों नेताओं ने मुलाकात की और एक-दूसरे का आभार जताते हुए कहा कि बातचीत के बाद सारी गलतफहमियां दूर हो गई हैं और अब कोई विवाद नहीं बचा है.

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह के बीच खत्म हुआ विवाद

स्वामी रामदेव ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को कुछ गलतफहमी हो गई थी, लेकिन लंबी बातचीत के बाद पूरे मामले की सच्चाई उनके सामने आ गई. उन्होंने कहा, "आज उन्होंने भी पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया. हम उनका तहेदिल से धन्यवाद करते हैं. किसी भी कारण से विवाद पैदा हो जाए तो उसे वहीं समाप्त कर देना चाहिए."

'संतों, सनातन और देश के लिए काम करने वालों का सम्मान'

Advertisement

रामदेव ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट कहा है कि वह संतों, सनातन और देश के लिए काम करने वाले लोगों का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी ओर से भी इस विवाद को यहीं समाप्त माना जाए. उन्होंने कहा, "हम साधु हैं, किसी बात को बढ़ाना नहीं चाहते. हमारा लक्ष्य केवल सेवा है."

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी रामदेव ने अपने स्वास्थ्य और पतंजलि के गाय के घी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों का भी खंडन किया. उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन महीनों से उनके हार्ट, हर्निया, घुटने और दांत के ऑपरेशन जैसी झूठी बातें फैलाई जा रही हैं, जबकि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं.

Advertisement

पतंजलि के गाय के घी पर आरोपों को बताया निराधार

पंतजलि के गाय के घी पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए रामदेव ने कहा, "न तो पतंजलि का गाय का घी नकली है, न हमारी दवाइयां और न ही स्वामी रामदेव नकली हैं." उन्होंने मीडिया से कहा कि घी के दो ढक्कन ले जाएं, एक खाने के लिए और दूसरा लैब में जांच कराने के लिए. उन्होंने कहा कि अगर उत्पाद में कोई कमी होगी तो वैज्ञानिक जांच से सच सामने आ जाएगा.

रामदेव ने कहा कि पतंजलि और स्वदेशी अभियान विदेशी कंपनियों को चुनौती देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. उन्होंने दावा किया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है और देशी नस्ल की गायों के संरक्षण तथा दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए पतंजलि लगातार काम कर रही है.

आयुर्वेद पर बोलते हुए रामदेव ने कहा कि पिछले करीब 30 वर्षों में हजारों शोधपत्रों और 10 हजार से अधिक रिसर्च के आधार पर आयुर्वेद को वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ आगे बढ़ाया गया है. उन्होंने दावा किया कि आयुर्वेद ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लाखों लोगों की मदद करने का काम किया है.

Advertisement

कैसे शुरू हुआ था विवाद?

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बृजभूषण शरण सिंह ने एक कार्यक्रम में स्वामी रामदेव, पतंजलि के उत्पादों और ब्रांड को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी की थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद की चर्चा तेज हो गई थी. अब दोनों पक्षों ने बातचीत के बाद विवाद समाप्त होने की घोषणा कर दी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें