×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘महिला विकास’ से ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’ तक, CM योगी ने गिनाई 12 वर्षों की उपलब्धियां

सीएम योगी ने कहा कि आज भारत की नारी केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति की प्रेरक शक्ति बनकर उभरी है. रक्षा से लेकर अनुसंधान, उद्यमिता से लेकर विमानन तक भारत की बेटियां नए प्रतिमान गढ़ रही हैं.

Author
12 Jun 2026
( Updated: 12 Jun 2026
12:11 PM )
‘महिला विकास’ से ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’ तक, CM योगी ने गिनाई 12 वर्षों की उपलब्धियां
Image Credits: IANS file
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत की नारी शक्ति ने सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि ‘महिला विकास’ से ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’ की यात्रा ने देश में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की नई इबारत लिखी है. जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी पहलों ने करोड़ों माताओं-बहनों के जीवन को गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ा है.  

‘लखपति दीदी’ को मिलेगा सम्मान 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘लखपति दीदी’ जैसे अभियानों ने महिलाओं की उद्यमशीलता और आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयां दी हैं. आज भारत की बेटियां रक्षा, विज्ञान, अनुसंधान, उद्यमिता और विमानन सहित हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति हैं. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत की नारी शक्ति सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व के नए शिखर तक पहुंची है. उन्होंने आगे लिखा कि 'महिला विकास' से 'महिला नेतृत्व वाले विकास' की यह यात्रा 'विकसित भारत' के संकल्प की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है.

'लखपति दीदी' अभियान ने महिलाओं को दिया आत्मविश्वास  

Advertisement

सीएम योगी ने लिखा कि जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी पहलों ने करोड़ों माताओं-बहनों के जीवन को सुविधा, सुरक्षा और गरिमा से जोड़ा है. वहीं, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वयं सहायता समूहों के सशक्त नेटवर्क ने महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तीकरण का नया आधार प्रदान किया है.  'लखपति दीदी' अभियान ने महिलाओं के आत्मविश्वास, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तीकरण को नई पहचान दी है. 

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने कहा कि आज भारत की नारी केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति की प्रेरक शक्ति बनकर उभरी है. रक्षा से लेकर अनुसंधान, उद्यमिता से लेकर विमानन तक भारत की बेटियां नए प्रतिमान गढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के उत्कर्ष के ये 12 वर्ष 'नारी सशक्तीकरण से राष्ट्र सशक्तीकरण' की प्रेरक गाथा हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें