जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP Election 2027:कानपुर नगर की 10 विधानसभा सीटें का क्या है हाल, कहीं बीजेपी का कब्जा तो कहीं सपा का दबदबा

कानपुर नगर जिले में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर और घाटमपुर के नाम शामिल हैं.

Author
29 Oct 2026
( Updated: 29 Oct 2026
12:58 PM )
UP Election 2027:कानपुर नगर की 10 विधानसभा सीटें का क्या है हाल, कहीं बीजेपी का कब्जा तो कहीं सपा का दबदबा
Image Credit: IANS/AI
Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कानपुर नगर जिले का बड़ा महत्व है. कानपुर भारत के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है. यह गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसा हुआ है और प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है.  

कानपुर नगर जिले की 10 विधानसभा सीटें

कानपुर नगर जिले में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर और घाटमपुर के नाम शामिल हैं.

बिल्हौर (सुरक्षित) सीट उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 209वें नंबर की है. यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और कानपुर नगर जिले में आती है. लोकसभा चुनाव में यह क्षेत्र मिश्रिख संसदीय सीट के अंतर्गत आता है. 2022 के चुनाव में इस सीट पर लगभग 3,92,993 पंजीकृत मतदाता थे. मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी के मोहित सोनकर बच्चा हैं. उन्होंने समाजवादी पार्टी की रचना सिंह को हराया था.

UP Election 2027: बस्ती की पांच सीटों पर किसका चला जादू? भाजपा-सपा ने जीतीं दो-दो सीटें

Advertisement

बिठूर से विधायक है बीजेपी के अभिजीत सिंह सांगा

बिठूर के मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी के अभिजीत सिंह सांगा हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने करीब 44.46 प्रतिशत वोट प्राप्त कर समाजवादी पार्टी के मुनींद्र शुक्ला को हराया था. यहां मतदान प्रतिशत 65.63 प्रतिशत रहा था.

कल्याणपुर उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 211वीं सीट है और कानपुर नगर जिले में स्थित है. यह एक सामान्य अनारक्षित सीट है. पिछले चुनाव में इस सीट पर लगभग 3,55,100 पंजीकृत मतदाता थे. मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी की नीलिमा कटियार हैं.

Advertisement

गोविंद नगर से मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र मैथानी हैं. उन्होंने 2022 के चुनाव में करीब 61.13 प्रतिशत वोट प्राप्त कर समाजवादी पार्टी के सम्राट विकास यादव को बड़े वोटों के अंतर से हराया था. यहां मतदान प्रतिशत 54.87 प्रतिशत रहा था.

2022 के विधानसभा चुनाव में सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार इरफान सोलंकी जीते थे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सलिल विश्नोई को हराया था.

कानपुर नगर का राजनीतिक महत्व

आर्य नगर सीट उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 214वें नंबर की है और कानपुर नगर जिले में आती है. यह सामान्य अनारक्षित सीट है और लोकसभा में कानपुर संसदीय सीट के अंतर्गत आती है. मौजूदा विधायक समाजवादी पार्टी के अमिताभ बाजपेयी हैं. उन्होंने 2022 के चुनाव में करीब 50.56 प्रतिशत वोट प्राप्त कर भाजपा के सुरेश अवस्थी को हराया था. यहां मतदान प्रतिशत 50.97 प्रतिशत रहा था.

Advertisement

किदवई नगर 403 सीट में से 215वीं सीट है और कानपुर नगर में स्थित है. यह सामान्य अनारक्षित सीट है. पिछले चुनाव में यहां लगभग 3,48,846 पंजीकृत मतदाता थे. मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी के महेश त्रिवेदी हैं.

कानपुर कैंट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद हसन रूमी है विधायक

कानपुर कैंट (छावनी) से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद हसन रूमी विधायक हैं. उन्होंने 2022 के चुनाव में करीब 49.99 प्रतिशत वोटों से जीत हासिल की और भाजपा के रघुनंदन सिंह भदौरिया को हराया था. यहां का मतदान प्रतिशत 52.40 प्रतिशत रहा था.

महाराजपुर 403 में से 217वीं सीट है और कानपुर नगर जिले में स्थित है. यह सामान्य अनारक्षित सीट है. पिछले चुनाव में यहां लगभग 4,48,458 पंजीकृत मतदाता थे. मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी के सतीश महाना हैं.

Advertisement

UP Election 2027: सहारनपुर में 2022 में BJP ने 7 में से जीती थीं 5 सीटें, क्या 2027 में भी कायम रहेगा दबदबा?

घाटमपुर सुरक्षित सीट है. यहां से अपना दल (सोनेलाल) की सरोज कुरील विधायक हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में सरोज कुरील ने समाजवादी पार्टी के भगवती सागर को 14,474 वोटों के अंतर से हराया था.

कानपुर नगर कैसे पहुंचें?

Advertisement

अगर इस जिले की बात करें तो वायु मार्ग से लखनऊ का अमौसी यहां का निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर है. कानपुर का अपना भी एक हवाई अड्डा है चकेरी एयरपोर्ट. रेल मार्ग से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ा है. दिल्ली, वाराणसी, लखनऊ, हावड़ा, गोरखपुर, झांसी, कन्नौज, मथुरा, आगरा, बांदा, मुंबई, चेन्नई, जबलपुर, भोपाल, मानिकपुर आदि शहरों के लिए नियमित रेलगाड़ियां हैं. शताब्दी, राजधानी, नीलांचल, मगध, विक्रमशिला, वैशाली, गोमती, संगम, पुष्पक आदि ट्रेनें कानपुर से होकर गुजरती हैं. सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग 2 इसे दिल्ली, प्रयागराज, आगरा और कोलकाता से जोड़ता है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग 25 कानपुर को लखनऊ, झांसी और शिवपुरी से जोड़ता है.

यह भी पढ़ें

इसे प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि इस शहर की स्थापना सचेंदी राज्य के राजा हिंदू सिंह ने की थी. कानपुर का मूल नाम कान्हपुर था. जिले के बारे में इतिहास बताता है कि अवध के नवाबों के शासनकाल के अंतिम चरण में यह नगर पुराना कानपुर, पटकापुर, कुरसवां, जुही और सीमामऊ गांवों के मिलने से बना था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें