Advertisement
ट्विशा शर्मा केस: CBI पूछताछ में झल्लाईं सास गिरिबाला, समर्थ के सामने डमी को फंदे पर लटकाकर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में कई सवाल अभी भी अनसुलझे हैं. CBI ने थ्योरी को सुलझाने के लिए क्राइम सीन को रीक्रिएट किया. समर्थ और गिरिबाला के सामने 80 किलो के डमी को फंदे पर लटकाया गया. करीब 2 घंटे तक ये कार्रवाई चली.
Advertisement
ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI एक्शन मोड में है. जांच एजेंसी के अधिकारी समर्थ सिंह को क्राइम सीन पर लेकर गए. जहां CBI डमी लेकर पहुंची थी और पूरे सीन को रिक्रिएट किया. इस दौरान समर्थ सिंह वहां मौजूद रहा. पिछले दो दिन से समर्थ सिंह और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह से पूछताछ चल रही है, लेकिन दोनों ने स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा.
दरअसल, ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज हैं और समर्थ सिंह वकील हैं, ऐसे में दोनों को कानूनी दांव-पेंच बखूबी मालूम हैं. CBI अधिकारियों को भी इसका अंदाजा है, इसलिए मिस्ट्री से पर्दा हटाने के लिए CBI के अधिकारी भोपाल के कटारा में ट्विशा के ससुराल पहुंची. ये तीसरा मौका है जब CBI टीम गिरिबाला के घर पहुंची है.
CBI ने डमी से कैसे किया क्राइम सीन रीक्रिएट?
Advertisement
जब CBI टीम डमी के साथ पहुंची और सीन रीक्रिएशन की प्रक्रिया शुरू की तब समर्थ के साथ-साथ गिरिबाल सिंह भी मौजूद थीं. इस दौरान CBI की टीम ने डमी के गले में फंदा डाला, CBI ने कोशिश की घटना के दौरान हर पहलू को जानने की समझने की. इसके बाद समर्थ ने डमी को नीचे उतारकर दिखाया. जो घटना वाले दिन ट्विशा के साथ किया था. इसके बाद सीन को आगे बढ़ाते हुए CBI ने गिरिबाला सिंह से रस्सी खुलवाई. पेटी के ऊपर चढ़ गिरबाला ने रस्सी खोलने की कोशिश की.
Advertisement
ट्विशा शर्मा केस में अनसुलझे सवाल?
- 12 मई की रात क्या हुआ था?
- ट्विशा को फंदे से कैसे उतारा गया?
- ट्विशा को घर की छत से नीचे कैसे ले जाया गया?
- ट्विशा को नीचे ले जाने में कितना वक्त लगा?
- फरारी के दौरान समर्थ की मदद किसने की?
- ट्विशा की मौत की जानकारी घरवालों को तुरंत क्यों नहीं दी गई?
- पुलिस को समय पर जानकारी क्यों नहीं दी गई?
बताया जा रहा है इस डमी का वजन 80 किलो था, टीम उसे पार्ट्स में लेकर गई थी. इस पूरे सीन रीक्रिएशन के दौरान समर्थ सिंह और गिरिबाला को गुस्से में दिखे. उन्होंने कस्टडी में कई बार बैचेनी और एंजायटी की शिकायत भी की. इससे वह पूछताछ से बचने का हथकंडा भी माना जा रहा है.
Advertisement
CBI के 6 अधिकारी मामले की जांच करने गिरिबाला सिंह के घर पहुंचे थे. इससे पहले भी दो बार CBI टीम गिरिबाला सिंह के घर मामले की जांच के लिए पहुंची थी.
यह भी पढ़ें
ट्विशा शर्मा केस की टाइमलाइ और अपडेट
- 12 मई: मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का शव देर रात घर में फांसी पर लटका हुआ मिला
- 13 मई: AIIMS भोपाल में सुबह ट्विशा का पोस्टमार्टम हुआ
- 14 मई: ट्विशा के परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर ऑफिस में हंगामा किया
- परिजनों के देर रात पुलिस ने ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की
- 15 मई: गिरिबाला सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया अदालत ने मंजूर भी कर ली
- इसी दिन परिजनों ने ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग की
- 16 मई: परिवार ने भोपाल पुलिस की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए दिल्ली पुलिस को जांच सौंपने की मांग की
- 17 मई: परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम और CBI जांच की मांग करते हुए CM हाउस के बाहर धरना दिया
- 18 मई: पति समर्थ सिंह ने तीसरी बार अग्रिम जमानत दायर की जो खारिज कर दी गई
- परिवार ने सास गिरिबाला सिंह को कंज्यूमर फोरम से हटाने के लिए राज्यपाल को लेटर लिखा
- 20 मई: मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया, DG से रिपोर्ट मांगी
- जबलपुर हाईकोर्ट ने समर्थ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया
- 22 मई: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दिशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम करने के आदेश दिए
- 23 मई: समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
- दिल्ली AIIMS की टीम भोपाल पहुंची, सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत संज्ञान लिया
- 24 मई: भोपाल में पोस्टमार्टम के बाद ट्विशा का अंतिम संस्कार किया गया
- 25 मई: सुप्रीम कोर्ट और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई
- 26 मई: CBI की टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची और नए सिरे से केस की जांच की
- 27 मई: हाई कोर्ट में रिटायर्ड जज गिरिबाला की अग्रिम जमानत को रद्द किया गया
- 28 मई: 7 घंटे की पूछताछ के बाद CBI ने गिरिबाला सिंह को हिरासत में लिया
- 29 मई: गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को स्पेशन कोर्ट में पेश किया गया, दोनों को 5-5 दिन की रिमांड पर भेजा गया