Advertisement

Loading Ad...

ममता बनर्जी के घर के बाहर TMC विधायक कुणाल घोष पर अंडों से हमला, मीडिया से क्या बोला हमलावर?

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक कुणाल घोष पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान अंडा फेंका गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Image Source: Screengrab / IANS
Loading Ad...

बंगाल में सत्ता से बाहर हो चुकी TMC और उसके नेताओं के प्रति लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रही है. आम लोगों की नाराजगी साफ तौर देखी जा रही, जो कि सरेआम उसका इजहार भी कर रहे हैं. इसी बीच TMC विधायक कुणाल घोष पर अंडे फेंके गए. ये ‘अंडा हमला’ पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान हुआ. इस घटना के बाद कुणाल घोष ने इसे गंभीर सुरक्षा लापरवाही बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.

ममता बनर्जी के घर के बाहर कुणाल घोष पर अंडों से हमला

टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने बताया कि वह वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक के लिए ममता बनर्जी के घर पहुंचे थे. जैसे ही वह बाहर निकल रहे थे, मीडिया ने उन्हें रोककर सवाल पूछे, जिनका वह जवाब दे रहे थे. इसी दौरान दो युवकों में से एक ने उन पर अंडा फेंक दिया. 

Loading Ad...

अंडा हमले से कुछ इस तरह बचे घोष?

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि उन्होंने आखिरी क्षण में अपना चेहरा मोड़ लिया, जिससे अंडा उनके चश्मे या आंख पर नहीं लगा और एक बड़ी चोट टल गई. उन्होंने यह भी कहा कि वह उस समय बिना किसी सुरक्षा के खड़े थे, जिससे उन्हें आसान निशाना बनाया गया.

उन्होंने इस घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि अगर यही घटना वरिष्ठ नेताओं जैसे सौगत रॉय, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा या विमान बनर्जी के साथ होती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब कोई भी ममता बनर्जी के आवास पर सुरक्षित रूप से नहीं जा सकेगा.

Loading Ad...

कुणाल घोष ने लगाया सीएम सुवेंदु पर आरोप

कुणाल घोष ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिशें हो रही है. कुछ दलों के नेता अलग-अलग राजनीतिक विकल्पों की बात करते हैं, लेकिन उन्हें संबंधित पार्टियों में स्वीकार नहीं किया जा रहा है.

कुणाल घोष पर अंडा फेंके जाने पर सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, "पश्चिम बंगाल का क्या हाल हो गया है. जब विधायक कुणाल घोष 'दीदी' के घर से निकलकर प्रेस से बात कर रहे थे, तो भाजपा के गुंडों ने उन पर अंडे फेंके. पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. जब सीआईडी यहां आई थी, तो मैंने बताया था कि दोनों गवाह भाजपा से जुड़े लोग हैं. उनमें से एक यह युवक था (अपने फोन पर तस्वीर दिखाते हुए), जो अंडा फेंकने आए ग्रुप का हिस्सा था. मैंने पुलिस कमिश्नर को फोन किया, 25-30 मिनट बीत चुके हैं, लेकिन कोई नहीं आया. हमारी जान को खतरा है. पश्चिम बंगाल में यही हालात हैं."

हमलावर ने अंडा हमले को ठहराया जायज

Loading Ad...

दूसरी तरफ अंडा फेंकने वाले युवक चंदन ने मीडिया से कहा कि कुणाल घोष ने हमारे साथ बहुत ज्यादतियां की हैं. आज वे अंडे खाने के लायक थे. इसी कारण मैंने उन पर अंडे फेंके.

अभिषेक बनर्जी पर भी हो चुका है अंडा हमला!

Loading Ad...

आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जहां TMC नेताओं को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले कथित पोस्ट पोल हिंसा के पीड़ित से मुलाकात के दौरान सोनारपुर में TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंके गए, उनके कपड़े तक फार दिए गए थे. इसके अलावा TMC के दूसरे दिग्गज सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ नारे लगे और पीछे से हमले की भी कोशिश हुई.

यह भी पढ़ें

इतना ही नहीं फाल्टा के पुष्पा कहे जाने वाले जहांगीर खान की गाड़ी, ऑफिस में भी हमले हुए. वहीं दूसरे छोटे से बड़े कार्यकर्ताओं नेताओं को सार्वजनिक रूप से अपमान का सामना करना पड़ा. इन पर कट मनी, वसूली, ज्यादती और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...