Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CM योगी से मिली 'हनुमान अंश' की टीम, मुख्यमंत्री ने पूरी टीम को दी शुभकामनाएं, नीम करौली बाबा पर बनी है फिल्म

सीएम योगी ने फिल्म एवं इसके निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों को सराहा और अपनी शुभकामनाएं भी दीं. गौरतलब है कि फिल्म 'हनुमान अंश' प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौरी (नीम करौली बाबा) के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित है.

Image Credits: UP/PRD
Loading Ad...

 फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की. टीम में फिल्म के निर्माता, निर्देशक और सभी प्रमुख कलाकार शामिल रहे.निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य एक्टर शोभिनव ने सीएम योगी को फिल्म के विषय और इसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

CM योगी ने नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को देखा

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ जी की पावन पंक्तियों और नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को देखा. निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म में परम पूज्य बाबा नीम करौरी और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों की ऐतिहासिक मुलाकातों का विशेष चित्रण किया गया है. 

Loading Ad...

बाबा नीम करौरी लंबे समय तक नाथ संप्रदाय के संतों के सान्निध्य में रहे थे

Loading Ad...

शोध बताते हैं कि अपने शुरुआती दौर में बाबा नीम करौरी लंबे समय तक नाथ संप्रदाय के संतों के सान्निध्य में रहे थे, जहां से उन्होंने दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्तियों को ग्रहण किया था.

सीएम योगी ने फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं

Loading Ad...

सीएम योगी ने फिल्म एवं इसके निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों को सराहा और अपनी शुभकामनाएं भी दीं. गौरतलब है कि फिल्म 'हनुमान अंश' प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौरी (नीम करौली बाबा) के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित है. कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भारी समर्थन मिल रहा है.

हनुमान अंश की टीम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात...#hanumanansh #cmyogi #Hanumananshteam pic.twitter.com/zZsYXdSGQS

— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 9, 2026

Loading Ad...

2 करोड़ से 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

यह भी पढ़ें

‘हनुमान अंश’ की सफलता इसलिए भी असाधारण मानी जा रही है क्योंकि इसका कथित बजट करीब 2 करोड़ रुपये बताया गया है. फिल्म ने 31वें दिन तक भारत में 122.13 करोड़ रुपये नेट कमा लिए थे. पांचवें वीकेंड से पहले इसका कलेक्शन 82.88 करोड़ रुपये था और केवल तीन दिनों में इसने करीब 39.25 करोड़ रुपये और जोड़ लिए.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...