जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, मंच पर दे रहे थे भाषण तभी आ गिरा ड्रोन... वीडियो में कैद हुई पूरी घटना

पटना के गांधी मैदान में एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के मंच पर अचानक से एक ड्रोन आ गिरा. अचानक से अपनी तरफ ड्रोन को आता देख बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने खुद को बचाया. हालांकि, कोई बड़ी घटना नहीं घटी. पुलिस ने कुछ ही देर में स्थिति पर काबू पा लिया.

बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, मंच पर दे रहे थे भाषण तभी आ गिरा ड्रोन... वीडियो में कैद हुई पूरी घटना
Advertisement

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान पर आयोजित 'वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ' की रैली में एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मंच पर भाषण देने के दौरान कैसे एक ड्रोन तेजस्वी के माइक के करीब आकर गिरा. इस दौरान उन्होंने खुद को झुक कर बचाया. फिलहाल वह पूरी तरीके से सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है. इस मामले को लेकर पटना एसपी सेंट्रल दीक्षा का भी बयान सामने आया है. 

बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव 

बता दें कि रविवार को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब वह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित कर रहे थे. इस भाषण के दौरान ही एक ड्रोन अपने रास्ते से भटक गया और तेजस्वी यादव की ओर आ गया. ड्रोन उनके मंच के पास से गुजरा, जिसे फूलों से सजाया गया था. उस दौरान जैसे ही ड्रोन मंच से टकराया. तेजस्वी यादव ने फुर्ती दिखाते हुए झुक कर खुद का बचाव किया .  

Advertisement

<

ड्रोन गिरते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया 

बता दें कि मंच से भाषण दे रहे तेजस्वी यादव के पास जैसे ही ड्रोन गिरा, वैसे ही अचानक भीड़ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, थोड़ी देर बाद फिर से वह अपना संबोधन देने लगे. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रोन को जब्त कर लिया. पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया. यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब बिहार में राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है. राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. 

पटना पुलिस का बयान आया सामने

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस मामले को लेकर पटना सेंट्रल की एसपी दीक्षा ने बताया है कि 'हम इस घटना की जांच कर रहे हैं. यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र था और ऐसे में यहां कोई वस्तु नहीं आनी चाहिए थी. यह सब कुछ उस दौरान हुआ, जब रैली चल रही थी. पुलिस टीम भीड़ को संभालने में व्यस्त थी. हम निश्चित रूप से इस मामले की गहनता से जांच करेंगे.'

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें