जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

डिवाइडर से टकराई स्विफ्ट, रेलिंग पार कर इनोवा से भिड़ी... दिल्ली के ITO में भीषण सड़क हादसा, दो विधायक समेत कई घायल

दिल्ली के आईटीओ में रविवार रात स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराकर रेलिंग पार करते हुए इनोवा से भिड़ गई. हादसे में दो विधायकों समेत कई लोग घायल हुए. स्विफ्ट सवार परिवार को भी अस्पताल ले जाया गया.

डिवाइडर से टकराई स्विफ्ट, रेलिंग पार कर इनोवा से भिड़ी... दिल्ली के ITO में भीषण सड़क हादसा, दो विधायक समेत कई घायल
Image Source: Screengrab
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार रात एक तेज रफ्तार सड़क हादसे ने कुछ देर के लिए आईटीओ इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. रात करीब 9:30 बजे PWD कार्यालय के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और रेलिंग पार करते हुए सामने से आ रही इनोवा से जा भिड़ी. हादसे में दो विधायकों समेत कई लोग घायल हो गए.

घटना को लेकर पुलिस ने जो जानकारी दी उसके अनुसार, स्विफ्ट कार आशुतोष पांडे चला रहे थे. वह अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ लक्ष्मी नगर से आईटीओ की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान PWD कार्यालय के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया. कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर रेलिंग पार करके दूसरी तरफ जा रही इनोवा से टकरा गई. इस हादसे ने गाड़ी में मौजूद लोग पूरी तरह से हादस गए. 

इनोवा कार में थे दो विधायक

हादसे के वक्त इनोवा में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी विधायक अनिल झा और कर्नाटक के बीजेपी विधायक अभय पाटिल मौजूद थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई. सभी घायलों को तत्काल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल यानी LNJP ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है. हादसे की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची. दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया जा सका.

Advertisement

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

यह भी पढ़ें

दुर्घटना के कारण आईटीओ और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई. डीडीयू मार्ग, मंडी हाउस, प्रगति मैदान और सराय काले खां तक वाहनों का दबाव बढ़ गया और लंबा जाम लग गया. पुलिस और फायर विभाग की मदद से वाहनों को हटाए जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई. बहरहाल, पुलिस हादसे की वजह पता लगाने में जुटी है. शुरुआती तौर पर कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें