जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

संभल के 'सिंघम' केके बिश्नोई का तबादला, योगी ने सौंपी दूसरे जिले की कमान; अब कौन बना संभल का नया कप्तान?

संभल के एसपी केके बिश्नोई का तबादला कर उन्हें बिजनौर का नया एसपी बनाया गया है. वहीं, बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा भेजा गया है. संभल में सख्त पुलिसिंग के चलते बिश्नोई ‘सिंघम’ के नाम से चर्चित रहे हैं.

संभल के 'सिंघम' केके बिश्नोई का तबादला, योगी ने सौंपी दूसरे जिले की कमान; अब कौन बना संभल का नया कप्तान?
Image Source:X/ @sambhalpolice (File Photo)
Advertisement

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यानाथ की सरकार ने सूबे में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गुरुवार की देर रात 9 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादला कर दिया है. इसी फेरबदल में संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई (KK BIshnoi) का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. सरकार ने उन्हें अब बिजनौर का पुलिस अधीक्षक बनाया है. वहीं, बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. संभल में अपने कार्यकाल के दौरान केके बिश्नोई कई अहम मामलों को लेकर चर्चा में रहे और सख्त पुलिसिंग के चलते उन्हें 'संभल का सिंघम' भी कहा जाने लगा. 

संभल में क्यों चर्चा में रहे केके बिश्नोई?

केके बिश्नोई को 11 सितंबर 2024 को संभल का पुलिस कप्तान बनाया गया था. इसके करीब दो महीने बाद नवंबर 2024 में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान इलाके में हिंसा भड़क गई थी. उस दौरान बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर सक्रिय नजर आए और हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व किया. इसके अलावा अपराध, माफिया और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी उनका नाम चर्चा में रहा. संभल में बड़े बच्चा चोर गिरोह का खुलासा करने में भी पुलिस को सफलता मिली. उनके काम को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक और प्लैटिनम प्रशस्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. अब उनके तबादले के बाद उम्मीद की जा रही है कि उनका संभल  वाला अंदाज बिजनौर भी देखने को मिलेगा. 

कौन हैं केके बिश्नोई?

Advertisement

केके बिश्नोई 2018 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की और इसके बाद फ्रांस से उच्च शिक्षा हासिल की. उन्हें संयुक्त राष्ट्र में काम करने का अवसर भी मिला, लेकिन उन्होंने भारत में रहकर सेवा करने का फैसला किया. पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने गोरखपुर सिटी एसपी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली. मार्च 2026 में उन्होंने 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा से शादी की.

अब कौन संभालेंगे संभल की कमान?

केके बिश्नोई के तबादले के बाद विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का नया एसपी बनाया गया है. उनका जन्म 4 नवंबर 1975 को हुआ था और वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं. वह पहले उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में पीपीएस अधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं और बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें

जानकारी देते चलें की हाल ही में विकास चंद्र त्रिपाठी को पीपीएस से आईपीएस पद पर पदोन्नति मिली है. अब उन्हें संभल जैसे संवेदनशील जिले की कमान सौंपी गई है. ऐसे में उनके सामने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ जिले में पुलिसिंग की उस छवि को आगे बढ़ाने की चुनौती होगी, जो केके बिश्नोई के कार्यकाल में बनी थी. अब देखना होगा कि बिजनौर में केके बिश्नोई की सख्त कार्यशैली किस तरह नजर आती है और संभल में नए एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी अपने कार्यकाल की शुरुआत किन प्राथमिकताओं के साथ करते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें