जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जेवर एयरपोर्ट को मिलेगी नरेंद्र मोदी के नाम से नई पहचान, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी नई पहचान, योगी कैबिनेट ने शुक्रवार को एयरपोर्ट का नाम 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा जेवर' रखने का प्रस्ताव पारित कर दिया.

Author
09 Oct 2026
( Updated: 09 Oct 2026
02:25 PM )
जेवर एयरपोर्ट को मिलेगी नरेंद्र मोदी के नाम से नई पहचान, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर
Image Credit: NMF Input
Advertisement

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से नई पहचान मिलेगी. योगी कैबिनेट ने शुक्रवार को एयरपोर्ट का नाम 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा जेवर' रखने का प्रस्ताव पारित कर दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन के मीडिया सेंटर में दोनों उपमुख्यमंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों के साथ पत्रकार वार्ता में इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े विमानन केंद्र के रूप में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

UP में Industrial Policy की रफ्तार तेज! 3 साल में फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की अविराम सेवा यात्रा के अभिनंदन में मंत्रिपरिषद ने विशेष प्रस्ताव पारित किया है. सात अक्टूबर को इस यात्रा के 25 वर्ष पूरे हुए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से सांसद के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं. वर्ष 2014 में काशी आने पर उन्होंने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है. काशी से शुरू हुआ यह आत्मीय संबंध प्रदेश के विकास का आधार बना है.

UPID
UPID
 
पहले असुरक्षा, अब निवेश की पहचान
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश प्रशासनिक शिथिलता, असुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा था. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पारदर्शी और तकनीक आधारित शासन व्यवस्था अपनाई गई. कानून व्यवस्था मजबूत हुई और निवेश का वातावरण बना. डबल इंजन सरकार के समन्वय से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है.
 
60 हजार करोड़ से बने 42 राष्ट्रीय राजमार्ग
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में करीब 60 हजार करोड़ रुपये से 2,483 किलोमीटर लंबे 42 राष्ट्रीय राजमार्ग बने. दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून, दिल्ली-मेरठ और कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पूरे हुए. 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हुआ. लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार हुआ.

Advertisement

UPID
UPID

ब्रह्मोस यूनिट और पीएम मित्रा पार्क से औद्योगिक विस्तार
मुख्यमंत्री ने बताया कि दादरी में पूर्वी और पश्चिमी मालवाहक रेल गलियारों का जंक्शन बना है. इनका 1,050 किलोमीटर से अधिक हिस्सा यूपी से गुजरता है. वाराणसी में देश का पहला मल्टीमॉडल इनलैंड पोर्ट टर्मिनल और 100 एकड़ का फ्रेट विलेज विकसित हुआ. लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल असेंबली यूनिट, रक्षा औद्योगिक गलियारा और एक हजार एकड़ में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क औद्योगिक विकास को गति दे रहे हैं.
 
तीन करोड़ किसानों के खातों में एक लाख करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि से तीन करोड़ से अधिक किसानों के खातों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक भेजे गए. 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ हुआ. 5.50 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड से 13.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक फसली ऋण वितरित हुआ. 79.51 लाख किसानों को फसल क्षतिपूर्ति और गन्ना किसानों को 3.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक भुगतान किया गया.

UPID
UPID
 
65 लाख परिवारों को आवास, 15 करोड़ को राशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 65 लाख से अधिक गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास मिले. 3.67 करोड़ राशन कार्डधारक परिवारों के करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है. जल जीवन मिशन से 2.46 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन मिले. 3.37 करोड़ शौचालय और 59,183 सामुदायिक शौचालय बने. उज्ज्वला योजना से 1.86 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए. होली और दीपावली पर राज्य सरकार मुफ्त सिलेंडर दे रही है.
 
आयुष्मान से 18,798 करोड़ का मुफ्त इलाज
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में छह करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी हुए. इनसे 9.90 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य कवच मिला. 1.09 करोड़ गंभीर रोगियों को 18,798 करोड़ रुपये का मुफ्त उपचार मिला. आरोग्य मेलों में 14.67 करोड़ लोगों का उपचार हुआ. गोरखपुर और रायबरेली में एम्स संचालित हैं.
 
साढ़े नौ लाख सरकारी नौकरियां, 62 लाख को टैबलेट
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में 9.50 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां और निजी क्षेत्र में 65 लाख नियुक्तियां हुईं. 31.11 लाख युवाओं को प्रशिक्षण और 62 लाख से अधिक को स्मार्टफोन तथा टैबलेट दिए गए. मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, काशी में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से खिलाड़ियों को नए अवसर मिले हैं.
 
एक करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं
मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 लाख स्वयं सहायता समूहों से एक करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं. पीएम स्वनिधि से 15 लाख रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को सहायता और स्वामित्व योजना से 1.10 करोड़ ग्रामीण परिवारों को घरौनी मिली. पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को दस प्रतिशत आरक्षण भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मिला.

‘प्रदेश डुबाओ एलायंस’ में सैफई या सिफारिश से मिलती थी नौकरी, एनडीए का मतलब ‘नौकरी देंगे एलायंस’: CM योगी
 
ओडीओपी को वैश्विक पहचान, कृषि उत्पादन में यूपी अग्रणी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति को काशी की गुलाब मीनाकारी, जापान के प्रधानमंत्री को निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति को कन्नौज का इत्र भेंट किया. लखनऊ की जरदोजी को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली. प्रदेश खाद्यान्न, दूध, गन्ना, आम, आंवला और मिलेट उत्पादन में अग्रणी है.

UPID
UPID
 
राम मंदिर से विश्वनाथ धाम तक सांस्कृतिक पुनर्जागरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई और काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार हुआ. मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा और पिपरहवा के बौद्ध अवशेष विदेश से लौटे. महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे. काशी तमिल संगमम, बौद्ध सर्किट, संत रविदास जन्मस्थली, चौरी-चौरा शताब्दी समारोह और राष्ट्र प्रेरणा स्थल ने प्रदेश की विरासत को नई पहचान दी. महामना मदन मोहन मालवीय और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
 
विकसित भारत-2047 का संकल्प दोहराया
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री की 25 वर्ष की सेवा यात्रा का अभिनंदन करते हुए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराया है. सरकार इस लक्ष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी.
 
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
पत्रकार वार्ता में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद और अनिल कुमार मौजूद रहे.

Advertisement

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें