जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मिर्जापुर-विन्ध्याचल और मुजफ्फरनगर में विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं के लिए 115 करोड़ रुपये मंजूर

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत दोनों विकास प्राधिकरणों को वित्तीय सहायता मिलेगी. वित्तीय वर्ष 2026-27 में नए शहरों के विकास के लिए 3,500 करोड़ रुपये का प्रावधान है.

Author
09 Oct 2026
( Updated: 09 Oct 2026
07:51 PM )
मिर्जापुर-विन्ध्याचल और मुजफ्फरनगर में विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं के लिए 115 करोड़ रुपये मंजूर
Image Source- IANS
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश में नए शहरों के समग्र और सुनियोजित विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. कैबिनेट ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना के तहत मिर्जापुर-विन्ध्याचल और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं के लिए कुल 115 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है. 

वित्तीय वर्ष 2026-27 में नए शहरों के समग्र और समुचित विकास के लिए 3,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, मिर्जापुर-विन्ध्याचल और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं के लिए सीड कैपिटल के रूप में अधिकतम 164.87 करोड़ रुपये की धनराशि अनुमन्य की गई है. इसमें से पहली किस्त के रूप में 115 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति देते हुए धनराशि अवमुक्त करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है. 

शहरों के विकास को नया आयाम 

Advertisement

इस योजना का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने के साथ बढ़ती शहरी आबादी को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है. शासन ने 6 अप्रैल 2023 को इस योजना को लागू किया था. इसके तहत नए शहरों के विकास के लिए भूमि अर्जन पर होने वाले व्यय का 50 प्रतिशत तक राज्य सरकार की ओर से सीड कैपिटल के रूप में उपलब्ध कराने का प्रावधान है. यह सहायता अधिकतम 20 वर्ष की अवधि के लिए दी जा सकती है. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- सरकारी खरीद में स्टार्टअप्स को मिलेगा बाजार, बनेगा UP ई-मार्केटप्लेस, बढ़ेंगे रोजगार के मौके

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें