PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को मिली धमकी, दिल्ली के स्पीकर को आए ईमेल से हड़कंप, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को भेजे ईमेल में पीएम मोदी-गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं को उड़ाे की धमकी दी गई है. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं.
Follow Us:
दिल्ली से इस वक्त की एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, LG तरनजीत सिंह संधू सहित कई VVIP और बड़े नेताओं को धमकी दी गई है. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मंगलवार सुबह आए धमकी वाले ईमेल में विधानसभा और पास के मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की बात कही गई है. इस खबर के बाद ही हड़कंप मच गया है.
किसे-किसे दी गई धमकी?
सबसे पहले विधानसभा के ऑफिसियल ईमेल पर सुबह 7:28 बजे धमकी भरा मेल आया. इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ईमेल पर 7:49 बजे एक और धमकी मिली. दोनों ईमेल में कई नाम शामिल किए गए थे, जिनमें एलजी तरनजीत सिंह संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नाम थे.
धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर!
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं. विधानसभा परिसर और आसपास के इलाके की गहनता से जांच शुरू की गई. डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में विस्तार से जांच की. पुलिस ने आसपास के मेट्रो स्टेशन की भी जांच तेज कर दी, ताकि अगर किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज हो तो पकड़ी जा सके.
Delhi Assembly Speaker Vijender Gupta received a bomb threat mail, which threatened that the Assembly building as well as Vidhan Sabha Delhi Metro Station would be blown up. The mail also contained threats to Lt Governor Taranjit Singh Sandhu, PM Modi, HM Amit Shah, EAM Dr S…
— ANI (@ANI) March 24, 2026
अल्पकाल के लिए दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही स्थगित!
सुरक्षा कारणों से विधानसभा की कार्यवाही को 11:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. हालांकि सुरक्षा में कोई कमी न रहे, इसके लिए पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है.
यह भी पढ़ें
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता द्वारा मंगलवार को विधानसभा में बजट 2026 पेश करने से पहले ये धमकी दी गई. इसी बीच विधानसभा को बम उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने लगभग जांच पूरी कर ली है. अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला. हालांकि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जांच एजेंसिया मामले की तह क जाएंगी.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें