जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पिकअप ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंका

पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिकअप चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी. ऐसे में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और कावंड़िए उसकी चपेट में आ गए.

Author
03 Aug 2026
( Updated: 03 Aug 2026
02:40 PM )
पिकअप ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंका
Image Source- IANS
Advertisement

उत्तराखंड के देहरादून में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कांवड़ यात्रा के दौरान हुए सड़क हादसे में दो कावंड़ियों की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने कांवड़ियों को रौंदने के बाद उनके शव को गंगनहर में फेंक दिया था.

दरअसल, मामला 29 जुलाई का है जब रायवाला के पास एक पिकअप ने दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया था. इससे घबराकर आरोपी पिकअप ड्राइवर ने उसके शव को गंगनहर में फेंक दिया था, ताकि एक्सीडेंट के सबूत मिटा सके. 

कैसे हुआ खुलासा? 

इस हादसे में हरियाणा के झज्जर के रहने वाले प्रदीप राठी और राजस्थान के रहने वाले सत्यनारायण की मौत हो गई थी. झज्जर निवासी प्रदीप के बेटे ने उनकी गुमशुदगी रिपोर्ट रायवाला थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि CCTV में अहम सुराग हाथ लगा. ये फुटेज जब प्रदीप राठी के परिवार को दिखाई गई तो उन्होंने पहचान कर ली. 

Advertisement

इसी CCTV के आधार पर पुलिस पिकअप ड्राइवर तक पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिकअप चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी. ऐसे में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और कावंड़िए उसकी चपेट में आ गए. 

यह भी पढ़ें- पंच केदार का तीसरा पड़ाव है तुंगनाथ, सीएम धामी ने शेयर किया मंदिर का भव्य वीडियो

यह भी पढ़ें

पिकअप की चपेट में आते ही एक कांवड़िया सड़क पर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा शख्स पिकअप में फंसकर घसीटते हुए कई दूर तक चला गया. इसके बाद पिकअप चालक उसे अस्पताल लेकर गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इससे घबराकर आरोपी ने अपने भाई को बुलाया और दोनों ने मिलकर शव को गंगनहर में फेंक दिया. पुलिस ने पिकअप ड्राइवर और उसका साथ देने वाले भाई को अरेस्ट कर लिया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें