Advertisement
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, कहा- सपा राज में था नकल और भ्रष्टाचार का बोलबाला, पेपर लीक पर भी घेरा
योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने पेपर लीक मामले को लेकर बवाल काट रही सपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सपा राज में नकल और भ्रष्टाचार के बोलबाला को लेकर अखिलाश यादव को सीधे निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश छात्रों को बरगलाकर सत्ता चाहते हैं.
Advertisement
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. इस बार राजभर ने पेपर लीक के मुद्दे पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर अखिलेश यादव की मंशा पर सवाल उठाते हुए उनके शासनकाल की शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं को निशाने पर लिया.
सोशल मीडिया पर किए गए एक लंबे पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा, 'मित्र अखिलेश जी, आप कहां चले गए पेपर लीक पर प्रदर्शन करने और झूठी गिरफ्तारी कराने महाराज. आपकी अपनी सपा सरकार का हाल आपको याद है भी या भूल गए?'
राजभर ने दिलाई सपा राज में भ्रष्टाचार और नकल माफिया की याद
Advertisement
राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदहाल थी. उन्होंने कहा कि उस समय स्कूलों में खुलेआम नकल होती थी, परीक्षा व्यवस्था को धंधा बना दिया गया था और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र पैसों के बदले बेचे जाते थे. उन्होंने फर्जी प्रमाणपत्र बनाए जाने का भी जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार में पूरी शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी.
Advertisement
उन्होंने आगे दावा किया कि सपा सरकार के दौरान सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता का अभाव था. राजभर ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हावी था और नियुक्तियों में जातिगत पक्षपात किया जाता था. तंज कसते हुए उन्होंने लिखा, 'सरकारी नौकरी की गाइडलाइन जारी होते ही चचा-भतीजा वसूली के लिए बोरा लेकर निकल जाते थे.'
मित्र अखिलेश जी। आप कहां चले गए पेपर लीक पर प्रदर्शन करने और झुट्ठो गिरफ्तारी कराने महाराज। आपकी अपनी सपा सरकार का हाल आपको याद है भी या भूल गए?
आपके राज में स्कूलों में खुलेआम नकल होती थी, परीक्षा को धंधा बना लिया गया था। आपकी सरकार में हाईस्कूल और 12वीं के प्रश्न पत्र पैसों…— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 22, 2026Advertisement
Loading Ad...
धर्मेंद्र यादव पर भी ओपी राजभर ने साधा निशाना
अपने पोस्ट में राजभर ने समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव का भी जिक्र किया. उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर पुरानी चर्चाओं का हवाला देते हुए दावा किया कि धर्मेंद्र यादव में विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास करने की भी क्षमता नहीं है. इसी क्रम में उन्होंने चर्चित 'हाऊ कैन यू रोक...' बयान का उल्लेख करते हुए समाजवादी पार्टी पर तंज कसा.
राजभर ने कहा कि जिन लोगों के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था पर इतने गंभीर सवाल उठे हों, उन्हें आज छात्रों और शिक्षा के मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी छात्रों और युवाओं के हित में ईमानदारी से आंदोलन नहीं कर रही, बल्कि उनका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है.
Advertisement
उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि विपक्ष छात्रों और युवाओं को बरगलाकर सत्ता हासिल करना चाहता है और मौजूदा माहौल का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है. राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य केवल सत्ता की कुर्सी हासिल करना है और इसी उद्देश्य से वह प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है.
यह भी पढ़ें
राजभर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पेपर लीक के मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और छात्र हितों के नाम पर विभिन्न दल विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं सत्तापक्ष विपक्ष पर इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगा रहा है.