Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

श्रावण शिवरात्रि पर ढोल-नगाड़ों के साथ खुले बाबा के कपाट, 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंज उठा मंदिर परिसर

श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर बाबा महाकाल के मस्तक पर वैष्णव तिलक और ओम से शृंगार किया गया. बाबा को श्री राम की माला पहनाई गई. बाबा ने निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए.

Image Credit: Video Grab/IANS
Loading Ad...

श्रावण कृष्ण पक्ष त्रयोदसी तिथि, मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई. इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. 

ढोल-नगाड़ों के साथ खुले बाबा महाकाल के कपाट

मंगलवार तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए. दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद जैसे ही श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हुए, पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंज उठा. मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा.

Loading Ad...

बाबा के मस्तक पर लगाया गया वैष्णव तिलक और ओम से किया शृंगार 

Loading Ad...

श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर बाबा महाकाल के मस्तक पर वैष्णव तिलक और ओम से शृंगार किया गया. बाबा को श्री राम की माला पहनाई गई. बाबा ने निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए.

पूरे विधिविधान से हुई बाबा की महाआरती

Loading Ad...

महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद, और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया. बाबा महाकाल ने मस्तक पर चंद्रमा धारण किया. बाबा महाकाल की पूजा के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम जल अर्पित किया गया. कपूर आरती के बाद बाबा ने नवीन मुकुट धारण किया. इसके बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्म आरती की गई.

यह भी पढ़ें

महाकाल मंदिर के पुजारी ने महाआरती संपन्न कराई. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए. अपने आराध्य देव के दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीती रात से ही कतारबद्ध थे. भस्म आरती के दौरान पुरुषों के लिए पारंपरिक धोती-सोला और महिलाओं के लिए साड़ी पहनना अनिवार्य होता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...