Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

नितिन नवीन के दौरे से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, सीएम धामी बोले- कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन राज्य में रहेंगे और इस दौरान कार्यकर्ताओं को उनसे संवाद का अवसर मिलेगा. नवीन का संदेश प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया जाएगा.

Image Credit: IANS Video Grab
Loading Ad...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय हलद्वानी दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. उनके दौरे के दौरान उत्तराखंड भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, कोर कमेटी की बैठक और राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हलद्वानी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने इसे संगठन और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया. 

कार्यकर्ताओं में उत्साह, शहर में स्वागत की तैयारियां

हलद्वानी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. भाजपा अद्यक्ष दो दिन हलद्वानी में रहेंगे. इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, कोर कमेटी की बैठक और विभिन्न राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा प्रस्तावित है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए शहर को सजाया गया है और अलग-अलग समाजों के लोग भी स्वागत कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं. पर्वतीय वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत की तैयारियां की गई हैं और पूर्वांचल समाज के लोग भी विभिन्न स्थानों पर स्वागत करेंगे.

Loading Ad...


पूर्व सैनिकों और पंजाबी समाज से भी संवाद

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के दौरे के दूसरे दिन पूर्व सैनिकों के साथ 'गौरव सेनानी' कार्यक्रम आयोजित होगा. इसके बाद ऊधम सिंह नगर जिले में पंजाबी समाज से जुड़े सम्मेलन में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हिस्सा लेंगे. इन कार्यक्रमों से युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा. उन्होंने बताया कि आगामी एक महीने के 'सेवा संकल्प अभियान' की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी. इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस भी आएंगे. पार्टी इन अवसरों पर जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों की योजना बनाएगी.

2027 चुनाव को लेकर संगठन में मंथन

Loading Ad...

प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा हैं और उनके नेतृत्व में संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है. उनका यह उत्तराखंड दौरा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्तावों के साथ आगामी चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा.

वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन राज्य में रहेंगे और इस दौरान कार्यकर्ताओं को उनसे संवाद का अवसर मिलेगा. नवीन का संदेश प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सैनिकों, युवाओं और पंजाबी-सिख समाज के लोगों के साथ भी संवाद करेंगे. नितिन नवीन के उत्तराखंड आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का वातावरण बनेगा. 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता यहां से पूरी ऊर्जा के साथ लौटेंगे.

बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर CM धामी का बयान

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बनभूलपुरा में अतिक्रमण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार अपना पक्ष पहले ही अदालत के सामने रख चुकी है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट है और जो पक्ष न्यायालय के समक्ष रखना था, वह रखा जा चुका है. धामी ने आरोप लगाया कि पूर्व में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने कथित तौर पर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के चलते वहां के अतिक्रमण के मुद्दे पर कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि इस मामले में न्यायालय की प्रक्रिया चल रही है और सरकार अपना पक्ष मजबूती से रख रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...