Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, उधमपुर में दो आतंकी ढेर, जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन

उधमपुर के जिल मजालता इलाकोे में आतंकियों के खिलाफ ये ऑपरेशन चलाया गया वो घने जंगल और पहाड़ों के बीच है. आतंकियों के छिपने के लिए यह जगह मुफीद मानी जाती है.

Image Source- Security forces Udhampur/File Photo
Loading Ad...

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. इसी कड़ी में जवानों ने उधमपुर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया. बताया जा रहा है इन दोनों का कनेक्शन पाकिस्तान से था. इस कार्रवाई को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अंजाम दिया है. 

सुरक्षाबलों ने बुधवार की रात सर्च ऑपरेशन के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आतंकी उधमपुर के मजालता इलाके में छुपे हुए हैं. इसके बाद रात में ही सर्च अभियान तेज किया गया. सूत्रों का दावा है कि दोनों आतंकियों के पाकिस्तान के जैश ए मोहम्मद और कश्मीर टाइगर्स के हो सकते हैं. हालांकि अभी इस पर पुष्टि बाकी है. ऑपरेशन को लेकर व्हाइट नाइट कोर ने बताया, 

’16-17 सितंबर की रात को खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में उधमपुर के ब्रट्टल में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में तलाशी और निगरानी का काम चल रहा है.’

Loading Ad...

घने जंगल और पहाड़ों से घिरा मजालता इलाका 

Loading Ad...

उधमपुर के जिल मजालता इलाकोे में आतंकियों के खिलाफ ये ऑपरेशन चलाया गया वो घने जंगल और पहाड़ों के बीच है. आतंकियों के छिपने के लिए यह जगह मुफीद है. हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और सघन तलाशी अभियान में आतंकी बच नहीं सके. बताया जा रहा है CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के SOG ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी शुरू की थी. इस दौरान आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग भी की गई. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया. 

एक दिन पहले पकड़े गए थे मददगार 

ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर के राजौरी में लश्कर के तीन मददगार पकड़े गए थे. आरोपियों की पहचान जाकिर हुसैन,मोहम्मद आजम, और मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई थी. तीनों राजौरी के ही रहने वाले हैं. आरोप है कि ये तीनों लश्कर के लिए काम करते हैं. ये सीमा पार से आने वाले आतंकियों को रास्ता दिखाने, सुरक्षित आवाजाही से लेकर लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराते हैं. तीनों को लश्कर का ओवर ग्राउंड वर्कर बताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- गाइड बनकर आतंकियों की राह बनाते थे आसान! जम्मू कश्मीर के राजौरी में लश्कर के मददगार अरेस्ट, IED बरामद

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

घाटी में लगातार आतंकी गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं. ताकि कश्मीर में पाकिस्तान के टेरर कैंप बनाने के इरादों पर वार किया जा सके. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...