×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की बड़ी तैयारी, CM योगी सिंगापुर और जापान से अरबों के निवेश पर चर्चा

उत्तर प्रदेश को प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ 23 से 26 फरवरी तक सिंगापुर और जापान के दौरे पर रहेंगे. वर्ष 2017 के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा है.

UP को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की बड़ी तैयारी, CM योगी सिंगापुर और जापान से अरबों के निवेश पर चर्चा
Advertisement

उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ 23 से 26 फरवरी तक सिंगापुर और जापान के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे. वर्ष 2017 में म्यांमार यात्रा के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा है। इस दौरे को प्रदेश की औद्योगिक महत्वाकांक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है.

सिंगापुर में 25 कंपनियों से निवेश पर चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ रविवार शाम सिंगापुर के लिए रवाना होंगे. 23 और 24 फरवरी को सिंगापुर में वह 25 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. इन बैठकों में लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल पार्क, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रीबिजनेस, क्लीन एनर्जी, एविएशन इंजीनियरिंग, फिनटेक और स्टार्टअप, हॉस्पिटैलिटी व थीम पार्क और पूंजी निवेश जैसे क्षेत्रों पर खास चर्चा होगी. सरकार की योजना जी-टू-बी यानी गवर्नमेंट टू बिजनेस मीटिंग और राउंड टेबल वार्ता के माध्यम से निवेशकों को उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, भूमि बैंक, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और मजबूत लॉजिस्टिक्स व्यवस्था से अवगत कराने की है.

Advertisement

मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर बना निवेश की आधारशिला

प्रदेश सरकार का मानना है कि मजबूत बुनियादी ढांचा ही निवेश की असली नींव होता है. पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है. साथ ही डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर जैसे प्रोजेक्ट्स ने राज्य की औद्योगिक छवि को मजबूत किया है. यही कारण है कि सरकार अब वैश्विक निवेशकों को सीधे आमंत्रित कर रही है.

जापान में ऑटोमोबाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर पर फोकस

Advertisement

25 और 26 फरवरी को मुख्यमंत्री जापान में आठ बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. यहां ऑटोमोबाइल निवेश और सप्लाई चेन, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन हाइड्रोजन, एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों पर फोकस रहेगा. जापान तकनीकी दक्षता और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है. ऐसे में यदि जापानी कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश करती हैं तो इससे रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा हो सकते हैं.

एआई इनोवेशन से डिजिटल भविष्य की ओर कदम

सरकार की रणनीति साफ है. प्रदेश को केवल कृषि आधारित अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि उसे हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल इनोवेशन का केंद्र बनाना है. इसी दिशा में विदेश दौरे से पहले लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित प्लेटिनम मॉल में IBM के एआई इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा. यह सेंटर प्रदेश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान दिला सकता है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के इस दौरे को लेकर जानकारों का मानना है कि यदि यह दौरा सफल रहता है तो उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आ सकता है. इससे न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे. कुल मिलाकर यह दौरा उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित हो सकता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें