जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अतीक के बेटे उमर के काफिले पर पुलिस का बड़ा एक्शन, जब्त की दो लग्जरी कारें

टोल प्लाजा के मैनेजर की शिकायत पर हथिगवां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने हत्या का प्रयास, गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला पंजीकृत किया है. इस संबंध में थाना हथिगवां पर मुकदमा अपराध संख्या 166/2026 दर्ज है.

Author
13 Aug 2026
( Updated: 13 Aug 2026
07:59 PM )
अतीक के बेटे उमर के काफिले पर पुलिस का बड़ा एक्शन, जब्त की दो लग्जरी कारें
Image Credit: IANS
Advertisement

माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के काफिले पर प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हथिगवां पुलिस ने टोल प्लाजा पर दबंगई और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में काफिले में शामिल दो लग्जरी कारों को प्रयागराज से बरामद कर जब्त कर लिया है.

प्रतापगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन

बरामद की गई गाड़ियों के नंबर यूपी 70 जीक्यू 4834 और यूपी 70 जीवी 2915 हैं. पुलिस अब इन गाड़ियों में सवार अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, उमर अहमद अपने भाई अबान के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए लखनऊ से पुलिस कस्टडी में प्रयागराज जा रहा था. सरकारी गाड़ियों के काफिले के पीछे उमर के समर्थकों का एक निजी काफिला भी चल रहा था.

उमर के काफिले में शामिल लोगों ने टोल कर्मचारियों से गाली-गलौज

Advertisement

हथिगवां थाना क्षेत्र के अख्तयारी कोटिला टोल प्लाजा पर टोल न देने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि काफिले में शामिल गाड़ियों में बैठे लोगों ने टोल कर्मचारियों से गाली-गलौज की. इसके बाद टोल बैरियर तोड़ने और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया गया.

टोल प्लाजा के मैनेजर की शिकायत पर हथिगवां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने हत्या का प्रयास, गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा सहित अन्य संगीन धाराओं में मामला पंजीकृत किया है. इस संबंध में थाना हथिगवां पर मुकदमा अपराध संख्या 166/2026 दर्ज है.

काफिले में शामिल दो लग्जरी कार प्रयागराज से जब्त

घटना के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई. जांच के दौरान पता चला कि विवाद में शामिल दो लग्जरी कारें प्रयागराज में हैं. हथिगवां पुलिस की टीम ने दोनों वाहनों को ट्रेस कर सीज कर लिया.

इस संबंध में सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया, "इस प्रकरण में दो वाहनों को पुलिस ने सीज किया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. अभी तक इस मामले में कोई पकड़ा नहीं गया है."

Advertisement

यह भी पढ़ें

पुलिस का कहना है कि काफिले में शामिल अन्य गाड़ियों और लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा के रिकॉर्ड के आधार पर की जा रही है. जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें