जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘शर्म का बोझ उठाकर सत्ता की मलाई खाने वाले…’, बिहार में अपराध पर आर-पार, लालू की बेटी का चिराग पासवान को चैलेंज

चिराग पासवान ने सम्राट सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, उन्हें ऐसी सरकार का समर्थन करने में शर्मिंदगी महसूस हो रही है.

Author
28 Sep 2026
( Updated: 28 Sep 2026
03:00 PM )
‘शर्म का बोझ उठाकर सत्ता की मलाई खाने वाले…’, बिहार में अपराध पर आर-पार, लालू की बेटी का चिराग पासवान को चैलेंज
Image Source- IANS
Advertisement

जमुई कांड के बाद बिहार में एक बार फिर जंगलराज पर बहस तेज हो गई. हर चुनाव में लालू राज के जंगलराज को हथियार बनाकर सख्त कानून व्यवस्था का दावा करने वाली गठबंधन सरकार अब खुद अपराध पर घिर गई है. आलम ये है कि सरकार के साथी ही कानून व्यवस्था पर उसे घेर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी नाराजगी जताई थी. जिसे विपक्ष ने दिखावा करार दिया है. RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने चिराग पासवान पर हमला बोला है. 

दरअसल, चिराग पासवान ने सम्राट सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, उन्हें ऐसी सरकार का समर्थन करने में शर्मिंदगी महसूस हो रही है. अब रोहिणी ने उनके इसी बयान को आधार बनाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है. 

चिराग पासवान को रोहिणी आचार्य ने चैलेंज करते हुए क्या कहा? 

रोहिणी आचार्य ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए चिराग पासवान पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा कि ‘शर्म का भारी बोझ उठाकर भी सत्ता की मलाई खाते रहना कोई चिराग पासवान जी से सीखे. जब बिहार बहन-बेटियों के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है और चिराग को सरकार में रहने से ‘शर्मिंदगी’ हो रही है, तो फिर वे पद छोड़ने की हिम्मत क्यों नहीं दिखा रहे हैं? वे किस मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं?’

Advertisement

रोहिणी ने चिराग पासवान के बयान को नाटक करार दिया. उन्होंने कहा, 

‘सिर्फ बयानों में झूठा दुख जताना और मगरमच्छ के आंसू बहाना चिराग पासवान का पुराना तरीका है. जब सब कुछ इतना असहनीय और शर्मनाक है, तो फिर इस्तीफा पत्र पर दस्तखत करने में क्या हर्ज है? क्या वे इस्तीफा देने के लिए किसी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिलने का इंतजार कर रहे हैं?’

जमुई कांड के बाद क्या था चिराग का बयान? 

19 सितंबर को जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा था. इसके बाद कई अन्य जिलों में भी लड़कियों से छेड़छाड़ के ऐसे कई मामले सामने आए. इसके बाद सम्राट सरकार पर सवाल उठे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- बिहार के समस्तीपुर में लड़की से कथित छेड़खानी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी बिहार पुलिस और प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा था, ‘पुलिस-प्रशासन पूरी तरह निकम्मा हो चुका है. अब अधिकारियों के बस में बिहारियों को सुरक्षित रखना नहीं रह गया है.’ इस दौरान चिराग पासवान ने यह भी कहा था कि उन्हें इस बात का गहरा दुख है कि वे एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं, जहां अपराध बेलगाम है. समय रहते इस पर कड़ा एक्शन लेना होगा. वरना बिहार और बिहारियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ का अंजाम बहुत बुरा होगा. हालांकि अब विपक्ष उनके इस बयान को पकड़कर जमकर घेर रहा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें