Advertisement
जागृति को मिला न्याय! CM रेखा गुप्ता ने DCP-DM को हड़काया, गौशाला ढहाने वाले MCD के JE पर गिरी गाज, दबंग सोनू भी फंसा
दिल्ली में जागृति मिश्रा द्वारा बनवाए जा रहे बेजुबानों के निर्माणाधीन गौशाला और अस्पताल तोड़े जाने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. रोती हुई जागृति को देखकर सीएम रेखा गुप्ता ने ना सिर्फ मदद का ऐलान किया बल्कि आरोपी JE, दबंग पर एक्शन के आदेश दिए.
Advertisement
दिल्ली में बेसहारा पशुओं के लिए संस्था चलाने वाली और उनके लिए शेल्टर होम के लिए काम करने वालींं जागृति मिश्रा के निर्माणाधीन स्ट्रक्चर पर तोड़फोड़ और बुलडोजर एक्शन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जागृति की भावुक अपील और रोने का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता खुद जागृति से मिलने पहुंची ओर पूरे मामले की जानकारी ली और सख्त एक्शन के आदेश दिए.
इतना ही उन्होंने जागृति को गौशाला निर्माण के लिए प्रशासनिक मदद के अलावा सीएम फंड से 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया. इसके अलावा उन्होंने दिल्ली पुलिस से जागृति की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा. और तो और जिस दबंग ने धमकाने का काम किया, जिस JE ने प्रक्रिया विरुद्ध काम किया, उसके खिलाफ भी कार्रवाई को कहा गया है.
जागृति मिश्रा मामले में CM रेखा गुप्ता पर बड़ा एक्शन!
Advertisement
आपको बता दें कि बीते दिनों जागृति की जमीन पर गौशाला और फ्री अस्पताल को तोड़े जाने के मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस मामले में स्थानीय पार्षद, घूस की मांग, दबंगई और MCD के JE और अधिकारियों की सांठगांठ का मामला सामने आया था. इसी मामले में अब एक बड़ा एक्शन देखने को मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद नेता रेखा गुप्ता सीधे उस साइट पर पहुंचीं, जहां निर्माण को तोड़ा गया था.
Advertisement
उन्होंने मौके पर पहुंचकर जागृति से पूरी जानकारी ली और लगातार रो रही जागृति को गले लगाकर ढांढस बंधाया. इतना ही नहीं रेखा गुप्ता ने वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए ना सिर्फ न्याय का भरोसा दिलाया, बल्कि बेजुबानों के इस आशियाने को फिर से बनवाने में सरकार की ओर से बड़ी आर्थिक मदद का भी ऐलान किया.
जागृति मिश्रा के शेल्टर होम पर बुलडोजर चलाकर फंसे JE साहब!
Advertisement
इस दौरान जागृति ने सीएम रेखा गुप्ता को बताया कि वह अपनी कृषि भूमि पर बेसहारा पशुओं के लिए एक फ्री अस्पताल और गौशाला का निर्माण करवा रही थीं. जागृति ने आगे आरोप लगाया कि पिछले हफ्ते थार गाड़ी से एक व्यक्ति उनके पास आया, जिसने स्थानीय पार्षद की ओर से घूस की मांग की थी. इसके बाद शुक्रवार को अचानक निर्माण में लगे मजदूरों का फोन आया कि कुछ लोग जेसीबी लेकर घुस गए हैं और सारी दीवारें तोड़ रहे हैं. जागृति ने कहा कि वह लगातार जेई (JE) साहब से नोटिस की मांग करती रहीं, लेकिन बिना कोई नोटिस दिए उनके निर्माण को तहस-नहस कर दिया गया, सारा नुकसान कर दिया.
We have taken all necessary action to ensure that animal welfare activist Jagriti Mishra receives every possible support. An inquiry into the Junior Engineer’s conduct has been ordered, and police have been directed to register a case against those responsible. District Magistrate has been instructed to assist her in setting up the animal shelter. Financial assistance of ₹5 lakh from CM Relief Fund has also been assured. Our government will not tolerate harassment of citizens or misuse of authority. Those found guilty will face strict action under the law.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 25, 2026
JE और दबंग पर एक्शन के आदेश!
Advertisement
जागृति की बात सुनकर रेखा गुप्ता ने मौके पर ही डीसी (DC) और डीएम (DM) को निर्देश दिया कि तुरंत जेई (JE) को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाए. सीएम ने इस दौरान हैरानी जताई कि किसी को भी अपनी निजी जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाने का पूरा कानूनी हक है, तो फिर ऐसी कार्रवाई कैसे हुई. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जनता को परेशान करने वाले ऐसे अधिकारियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने डीएम को निर्देश दिया कि पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत इस जागृति की गौशाला बनाने में पूरी मदद की जाए. उन्होंने जागृति से भी पूछा कि वो पूरी प्रक्रिया का पालन करेगी.
जागृति को CM राहत कोष से मदद का ऐलान!
Advertisement
इसके अलावा नुकसान की भरपाई के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह सीएम रिलीफ फंड से जागृति की संस्था के नाम पर 5 लाख रुपये का चेक बनवाकर देंगी, ताकि गौशाला का काम फिर से शुरू हो सके.
यह भी पढ़ें
वहीं जागृति को धमकी देने वाले दबंग पर भी एक्शन का निर्देश दिया गया. उन्होंने बच्ची की सुरक्षा के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए वहां मौजूद डीसीपी को भी सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी साइट पर आकर इस बच्ची को धमकाया, झगड़ा किया और गाली-गलौज की, उनके खिलाफ तुरंत आधिकारिक कंप्लेंट दर्ज कर कार्रवाई की जाए. रेखा गुप्ता ने पुलिस को जागृति की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि भविष्य में उसके साथ कोई दुर्घटना न हो. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जागृति की हिम्मत के लिए तालियां भी बजवाईं. इस दौरान जागृति ने सीएम का आभार जताया. हालांकि वो लगातार रोती रहीं.