Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

ग्रेटर नोएडा में IBET Expo-2026 का आगाज, निवेशकों को योगी सरकार का बड़ा ऑफर; स्टेकहोल्डर्स को दिया प्लांट लगाने का न्योता

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में IBET एक्सपो-2026 का शुभारंभ हुआ. ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने निवेशकों से यूपी में प्लांट लगाने की अपील की. 11 से 13 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में देश-विदेश के विशेषज्ञों, निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों, तकनीकी संस्थानों और कंपनियों ने भाग लिया है.

Image Source: UP Information Department
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा, बायोएनर्जी, निवेश और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मंगलवार को एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (आईबीईटी एक्सपो)-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. 11 से 13 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में देश-विदेश के विशेषज्ञों, निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों, तकनीकी संस्थानों और कंपनियों ने भाग लिया है.

इस मौके पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने देश-विदेश के सभी निवेशकों और स्टेकहोल्डर्स का उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आह्वान करते हुए कहा कि 'आप आइए और उत्तर प्रदेश में कहीं भी अपने प्लांट लगाइए. आज आपसे कोई भी उत्तर प्रदेश में गुंडा टैक्स नहीं मांगता.' 

भारत बायो एनर्जी कंपास वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

Loading Ad...

आईबीईटी एक्सपो-2026 में 150 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया. उन्होंने कंपनियों द्वारा प्रदर्शित बायोएनर्जी, स्वच्छ ऊर्जा, नई तकनीक और नवाचार से जुड़े उत्पादों एवं समाधानों की जानकारी ली. इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने 'भारत बायो एनर्जी कंपास' नामक वेबसाइट का भी शुभारंभ किया.

पीएम सूर्य घर, सीबीजी उत्पादन और रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति में यूपी देश में अव्वल

Loading Ad...

इस मौके पर मंत्री एके शर्मा ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश में अग्रणी स्थान पर है. पीएम सूर्य घर योजना, सीबीजी प्रोडक्शन और रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है. साथ ही उत्तर प्रदेश आज पीसफुल स्टेट के रूप में प्रथम स्थान पर है और बिजनेस फ्रेंडली स्टेट के रूप में भी सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आया है. सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निवेश के अनुकूल वातावरण के कारण उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद गंतव्य बनकर उभरा है. 

यूपी में बायोएनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं

Loading Ad...

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बायोएनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था, गन्ना उत्पादन, कृषि अवशेष, जैविक अपशिष्ट और नगरीय ठोस कचरा बायोएनर्जी उत्पादन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराते हैं. इन संसाधनों का वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपयोग कर प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा के साथ-साथ किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए नए अवसर सृजित कर सकता है. आईबीईटी एक्सपो जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के सामने अपनी संभावनाओं को प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं. प्रदेश सरकार निवेश, तकनीक, नवाचार और उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. 

नई ऊर्जा तकनीकों और बड़े निवेश से रोजगार व आर्थिक विकास को मिलेगी गति

पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ, हरित और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में नई ऊर्जा तकनीकों को प्रोत्साहन मिले, बड़े पैमाने पर निवेश आए, रोजगार के नए अवसर पैदा हों और पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक विकास को गति मिले. आईबीईटी एक्सपो-2026 उत्तर प्रदेश की कृषि शक्ति, जैविक संसाधनों और ऊर्जा संभावनाओं को आधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है. इससे प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों की अतिरिक्त आय, ग्रामीण रोजगार, उद्यमिता और आर्थिक विकास के नए अवसरों को गति मिलने की उम्मीद है.

Loading Ad...

बायोएनर्जी के लिए ग्लोबल मंच बना आईबीईटी एक्सपो-2026

यह भी पढ़ें

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) डॉ. आशीष कुमार गोयल ने भी अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और प्रयासों की सराहना की. उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से बायोएनर्जी के क्षेत्र में आगे आने और प्रदेश में उपलब्ध निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने बताया कि आईबीईटी एक्सपो-2026 का आयोजन 11 से 13 अगस्त 2026 तक ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है. यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन देश-विदेश के निवेशकों, विशेषज्ञों, तकनीकी संस्थानों और उद्योग जगत को एक मंच पर लाकर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में बायोएनर्जी के क्षेत्र में सहयोग और निवेश की नई संभावनाओं को मजबूत कर रहा है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...