×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बारिश से दिल्ली बेहाल! जलभराव रोकने के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन

लगातार बारिश से दिल्ली के कई इलाको में भरा पानी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया है. जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की टीमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर तैनात हैं.

Author
09 Jul 2026
( Updated: 09 Jul 2026
01:13 PM )
बारिश से दिल्ली बेहाल! जलभराव रोकने के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन
Image Credits IANS/Prem Nath Pandey
Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश के बीच सभी मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अधिकारी सतर्क हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि सीएम रेखा गुप्ता के आदेश पर सरकार की सभी एजेंसियां अलर्ट हैं और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश

दिल्ली सीएमओ के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया है. जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की टीमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौके पर तैनात हैं. दिल्ली सरकार जलभराव की समस्या से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है. प्रशासन की ओर से सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं.

24 घंटे से दिल्ली-एनसीआर में जारी बारिश का दौर 

Advertisement

पिछले 24 घंटे से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान सुबह 8.30 बजे तक कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मयूर विहार में सबसे अधिक 103 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में 90 मिमी, मेहरौली में 86 मिमी, पूसा और लोधी रोड इलाके में 83-83 मिमी, लोधी रोड में 80 मिमी और रिज में 78 मिमी वर्षा दर्ज हुई.

इसके अलावा सफदरजंग में 73 मिमी, छतरपुर में 72 मिमी, पालम और नारायणा में 63-63 मिमी, जनकपुरी में 62 मिमी, अयानगर में 57 मिमी, प्रगति मैदान में 50 मिमी, नजफगढ़ में 43 मिमी, मुंगेशपुर में 41 मिमी, झरोदा कलां में 33 मिमी और जाफरपुर में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई.

लगातार बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में भरा पानी

लगातार बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में थोड़ा पानी भर गया, जिनमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मुनिरका और अन्य इलाके शामिल हैं. बारिश के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ. दिल्ली के ईस्ट कैलाश में इस्कॉन मंदिर के पास मुख्य सड़क पर एक पेड़ गिर गया, जिससे रास्ते में रुकावट आ गई. गोविंदपुरी इलाके में भी बारिश के दौरान गुरु रविदास मार्ग पर एक पेड़ गिर गया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें