जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पश्चिम बंगाल : हुगली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार और जमीन हड़पने के आरोपों में TMC नेता गिरफ्तार

उत्तम कुंडू पर कोलकाता के कारोबारी राजेश अग्रवाल से 40 लाख रुपए जबरन वसूलने का आरोप है. यह घटना ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल सरकार के समय की बताई जा रही है. इसके अलावा उस पर एक निर्माणाधीन फ्लैट पर जबरन कब्जा करने और अवैध जमीन हड़पने के आरोप भी हैं.

Author
20 Aug 2026
( Updated: 20 Aug 2026
12:37 PM )
पश्चिम बंगाल : हुगली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार और जमीन हड़पने के आरोपों में TMC नेता गिरफ्तार
Image Credit: Uttam Kundu Facebook
Advertisement

पश्चिम बंगाल के हुगली ग्रामीण जिला पुलिस ने तरकेश्वर नगर पालिका के पूर्व प्रमुख उत्तम कुंडू को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कुंडू काफी समय से फरार चल रहा था. 

TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार

उत्तम कुंडू अभी तृणमूल कांग्रेस के रीतब्रत बनर्जी गुट के साथ है. उस पर भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और अन्य कई आरोप हैं. गुरुवार को ही उसे हुगली की जिला अदालत में पेश किया जाएगा.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंडू कोलकाता में छिपा है. इसके बाद हुगली ग्रामीण जिला पुलिस की टीम बुधवार देर रात कोलकाता पहुंची और शहर में एक ठिकाने से उसे दबोच लिया.

Advertisement

कुंडू पर कारोबारी से 40 लाख रुपए जबरन वसूलने का आरोप

पुलिस के मुताबिक उत्तम कुंडू पर कोलकाता के कारोबारी राजेश अग्रवाल से 40 लाख रुपए जबरन वसूलने का आरोप है. यह घटना ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल सरकार के समय की बताई जा रही है. इसके अलावा उस पर एक निर्माणाधीन फ्लैट पर जबरन कब्जा करने और अवैध जमीन हड़पने के आरोप भी हैं.

पता चला है कि हाल में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राजेश अग्रवाल की शिकायत पर हुगली ग्रामीण पुलिस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को करारी हार मिली थी. एफआईआर के बाद से ही उत्तम कुंडू फरार था.

ममता बनर्जी को ही अपना सर्वोच्च नेता मानता है कुंडू 

एक समय कुंडू तृणमूल कांग्रेस के ट्रेड यूनियन विंग आईएनटीटीयूसी का अध्यक्ष था. उस समय रीतब्रत बनर्जी राज्य अध्यक्ष थे. विधानसभा चुनाव के बाद जब तृणमूल दो गुटों में बंट गई-एक ममता बनर्जी के नेतृत्व में और दूसरा रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में, तो कुंडू तुरंत दूसरे गुट में शामिल हो गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें

वफादारी के बदले उसे अरामबाग संगठनात्मक जिले में बागी गुट का अध्यक्ष बना दिया गया. हालांकि बागी गुट में जाने के बावजूद कुंडू कहता रहा कि वह ममता बनर्जी को ही अपना सर्वोच्च नेता मानता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें