जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

निवेश, तकनीक और रोजगार… जापानी प्रतिनिधिमंडल के दौरे को विधायक संजय शर्मा ने बताया UP के लिए अहम मौका

विधायक संजय शर्मा ने कहा कि CM योगी की पहल से UP-जापान के रिश्तों में मिठास आई है. इसका बड़ा फायदा भविष्य में मिलेगा.

Author
23 Aug 2026
( Updated: 23 Aug 2026
07:48 PM )
निवेश, तकनीक और रोजगार… जापानी प्रतिनिधिमंडल के दौरे को विधायक संजय शर्मा ने बताया UP के लिए अहम मौका
Image Source- Screengrab/X/Yogi Adityanath
Advertisement

उत्तर प्रदेश और जापान के बीच मजबूत होते रिश्तों को लेकर बुलंदशहर जिले की अनूपशहर विधानसभा सीट से विधायक संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की है. उन्होंने कहा कि CM योगी की बदौलत यूपी और जापान के बीच आज इतने मधुर और मजबूत संबंध बने हैं. 

विधायक संजय शर्मा ने कहा, जापानी प्रतिनिधिमंडल का UP दौरा इसी बढ़ते विश्वास और सहयोग का परिणाम है. विधायक ने सफल कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताने के साथ जापानी प्रतिनिधिमंडल के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया. 

CM योगी की पहल से UP-जापान रिश्तों को मिली नई मजबूती

BJP विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं. जापान के साथ बढ़ते संबंध भी इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं. दोनों पक्षों के बीच जिस तरह का संवाद, विश्वास और आत्मीयता देखने को मिल रही है, वह उत्तर प्रदेश के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है. CM योगी के प्रयासों से UP और जापान के रिश्तों में नई मिठास आई है. 

जापानी प्रतिनिधिमंडल का दौरा दोनों देशों के संबंधों में नई शुरुआत

Advertisement

विधायक ने कहा कि जापानी प्रतिनिधिमंडल का उत्तर प्रदेश आना महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह यूपी-जापान संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत है. इस दौरे से दोनों पक्षों के बीच सहयोग की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं. ऐसे कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर और प्रदेश में बन रहे निवेश के अनुकूल माहौल को दुनिया के सामने रखने का भी अवसर देते हैं.

निवेश, तकनीक और रोजगार के क्षेत्र में UP को मिलेगा बड़ा लाभ

MLA संजय शर्मा ने कहा कि जापान के साथ मजबूत होते संबंधों का सीधा लाभ आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को मिल सकता है. जापानी निवेश, आधुनिक तकनीक, उद्योग और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ने से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है क्योंकि मुख्यमंत्री योगी प्रदेश को आर्थिक और औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. 

मधुर संबंधों से भविष्य में विकास की नई संभावनाएं होंगी मजबूत

विधायक संजय शर्मा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश और जापान के बीच जो बेहतर संबंध देखने को मिल रहे हैं, वे भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि उनकी पहल से बने ये मधुर रिश्ते आगे चलकर उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने जापानी प्रतिनिधिमंडल का भी आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि यह सहयोग आने वाले समय में प्रदेश के लिए कई नए अवसर लेकर आएगा. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने से लेकर कैशलेस सुविधा तक… रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री ने 3.54 लाख रसोइयों को दिए 4 बड़े उपहार

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें