जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CM योगी के निर्देश पर UP में बाढ़ राहत कार्य तेज...1599 नाव, 621 मोटरबोट लगाए गए, 200 करोड़ से अधिक का फसल क्षति अनुदान

UP में CM योगी के निर्देश पर बाढ़ राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है. इस दौरान NDRF, SDRF टीमों समेत हजारों आपदा मित्र मोर्चों पर तैनात हैं. प्रभावित गांवों में कम्युनिटी किचन, मेडिकल टीमों और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है.

Author
23 Aug 2026
( Updated: 23 Aug 2026
09:53 AM )
CM योगी के निर्देश पर UP में बाढ़ राहत कार्य तेज...1599 नाव, 621 मोटरबोट लगाए गए, 200 करोड़ से अधिक का फसल क्षति अनुदान
Image Source: UPPRD
Advertisement

उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए योगी सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है. राहत आयुक्त कार्यालय की 21 अगस्त की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब तक 19 जिले प्रभावित हुए हैं, जबकि 14 जिलों में 21 अगस्त को बाढ़ का प्रभाव दर्ज किया गया. प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के साथ नावों, मोटर बोट, बचाव टीमों, मेडिकल टीमों और कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की गई है.

Image Source: UPPRD
Image Source: UPPRD

अब तक 258 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें 92 गांवों में आबादी और कृषि दोनों प्रभावित हैं. वहीं 27 गांवों में कटान, 75 गांवों में जलभराव से आबादी प्रभावित, 91 गांवों में केवल कृषि प्रभावित और 26 गांवों में बाढ़ से संपर्क मार्ग कटने की स्थिति दर्ज की गई है. वहीं 157 गांवों में राहत कार्य संचालित किया जा रहा है.

Advertisement

Image Source: UPPRD
Image Source: UPPRD

1.45 लाख से अधिक ग्रामीण आबादी प्रभावित

ग्रामीण क्षेत्र की करीब 1.45 लाख की आबादी बाढ़ और जलभराव से प्रभावित है. वहीं बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने शरणालयों और सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था की है. 1,274 गांवों से संबंधित लोगों को बाढ़ शरणालयों तक पहुंचाए जाने, 1,905 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और 13,611 लोगों के बाढ़ शरणालयों में रहने की व्यवस्था की जा चुकी है.

Image Source: UPPRD
Image Source: UPPRD

Advertisement

बाढ़ प्रभावित पशुओं के लिए भी व्यवस्था हुई

मानव आबादी के साथ पशुधन की सुरक्षा पर भी प्रशासन का जोर है. रिपोर्ट के अनुसार 15,561 पशु प्रभावित हुए हैं. इनके लिए पशु शिविर लगाए गए हैं और उपचार व टीकाकरण की व्यवस्था की गई है. 544 पशुओं के उपचार, 12,695 पशुओं के टीकाकरण और 22,636 क्विंटल भूसा वितरण किया गया है.

Image Source: UPPRD
Image Source: UPPRD

200 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया

Advertisement

बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रदेश में 17,428.01 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है. इसमें 8,452.88 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि, 3,903.16 हेक्टेयर बोया गया क्षेत्र और 62 हेक्टेयर कटान प्रभावित क्षेत्र है. फसल क्षति के लिए 200.31 करोड़ रुपये अनुदान दिया गया है.

राहत के लिए 1,599 नावें और 621 मोटरबोट

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और आवागमन के लिए बड़ी संख्या में संसाधन लगाए गए हैं. रिपोर्ट में 1,599 नावें, 621 मोटरबोट, 1,315 स्थानीय गोताखोर, 12 एनडीआरएफ टीमें, 9 एसडीआरएफ टीमें और 7 पीएसी टीमें लगाए जाने का आंकड़ा दिया गया है. साथ ही 6,032 खोज-बचाव वाहन भी दर्ज किए गए हैं.

Image Source: UPPRD
Image Source: UPPRD

1.28 करोड़ लीटर से अधिक पानी की व्यवस्था

Advertisement

राहत सामग्री के वितरण में भी प्रशासन की सक्रियता सामने आई है. 28,126 खाद्यान्न सामग्री पैकेट, 17,424 डिग्निटी किट, 22,883.5 मीटर तिरपाल, 1,28,576 लीटर पीने का पानी, 35,153 ओआरएस पैकेट और 69,834 क्लोरीन टैबलेट वितरित किए गए हैं. वहीं राहत एवं स्वास्थ्य मोर्चे पर 1,560 कम्युनिटी किचन/लंगर, 762 मेडिकल टीम, 544 उपचारित मानव, 566 एंटी-स्नेक वेनम की व्यवस्था हुई है.

प्रशिक्षित आपदा मित्र कर रहे मदद

बाढ़ प्रबंधन में स्थानीय स्तर पर भी व्यवस्था मजबूत की गई है. प्रदेश में 12,687 राहत चौपालें लगाई गई हैं. इसके अलावा 6,704 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया गया है, जो लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें