जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राहुल गांधी के 5.30 घंटे के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज

20 जुलाई को कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था. जिसमे साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे लगे हैं और उसकी आंख में तीन छर्रे लगे हैं. एम्स की रिपोर्ट में भी शरीर में बड़ी संख्या में छर्रे होने की बात दर्ज है. अब इस मामले में राहुल गाँधी के धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज़ कर ली है.

Author
21 Aug 2026
( Updated: 21 Aug 2026
06:58 PM )
राहुल गांधी के 5.30 घंटे के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज
Image Credit: IANS
Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के दौरान साहिल लोचव की पैलेट गन से चोट के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कड़े रुख और लंबे चले धरने के आगे आखिरकार दिल्ली पुलिस को झुकना पड़ा है. राहुल 5.30 घंटे से तक लगातार धरने पर बैठे रहे उसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनकी मांगे मान ली है. और अब इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस (FIR) दर्ज कर ली है. एफआईआर दर्ज होने के बाद उम्मीद है कि इस मामले में जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं और निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर शिकंजा कसा जाएगा.
 
राहुल के धरने के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस 

इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे. बताया गया कि वह जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में हुए आंदोलनों के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल से प्रभावित साहिल के मामले में जानकारी लेने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस स्टेशन के बाहर कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.

20 जुलाई को सीजेपी आंदोलन के दौरान हुआ था पैलेट गन का इस्तेमाल

Advertisement

राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने दावा किया कि साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे लगे हैं और उसकी आंख में तीन छर्रे लगे हैं. एम्स की रिपोर्ट में भी शरीर में बड़ी संख्या में छर्रे होने की बात दर्ज है. 

उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह भी वह एक पुलिस स्टेशन में गए थे, जहां से उन्हें दूसरे थाने में जाने के लिए कहा गया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष को लगातार परेशान किया जा रहा है.

राहुल गांधी के साथ थाने पहुंचे जयराम रमेश

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भी राहुल गांधी के संसद मार्ग थाने पहुंचने को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि साहिल के वकील की मांग है कि मामले में एफआईआर दर्ज की जाए. यह कोई सामान्य एफआईआर नहीं है, बल्कि पुलिस की कथित गैरकानूनी कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े मामले में विशेष एफआईआर है. कांग्रेस काफी देर से एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक उनकी मांग स्वीकार नहीं की गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है और संभव है कि गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्री से भी बात की गई होगी, लेकिन कांग्रेस को अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. इस मामले में राहुल गांधी का रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक वे पुलिस स्टेशन से नहीं जाएंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें