जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्र के साथ राहुल गांधी का प्रदर्शन, संसद मार्ग पर दिया धरना, जानें क्या है मांग

पैलेट गन मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने धरना दिया. वे DCP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए. इस दौरान उनके साथ जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्र साहिल भी मौजूद था.

Author
21 Aug 2026
( Updated: 21 Aug 2026
01:53 PM )
जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्र के साथ राहुल गांधी का प्रदर्शन, संसद मार्ग पर दिया धरना, जानें क्या है मांग
Image Source- X/Rahul Gandhi
Advertisement

20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और कथित पैलेट गन के इस्तेमाल का मामला एक तरफ सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. तो दूसरी ओर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी सरकार को घेराव कर दिया. नेता विपक्ष राहुल गांधी कथित पैलेट गन एक्शन में घायल हुए छात्रों के साथ नई दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे. उन्होंने कानूनी कार्रवाई और FIR की मांग की. 

राहुल गांधी जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर चल रही जांच की प्रगति जानने के लिए DCP ऑफिस गए थे. राहुल गांधी पहले कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन गए थे. वहां से वे सीधे संसद मार्ग थाने स्थित डीसीपी ऑफिस पहुंचे. वे पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को साथ लेकर गए थे और इस मामले में FIR दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे थे.

पैलेट गन नहीं चली तो आंखों की रोशनी कैसे गई? 

Advertisement

इससे पहले भी राहुल गांधी छात्र साहिल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं. वे अब इस मामले की जांच और FIR दर्ज करने की मांग को लेकर DCP ऑफिस में डट गए हैं. यहां उनके साथ DCP नई दिल्ली के अलावा जॉइंट सीपी भी DCP रूम में मौजूद थे. राहुल गांधी का मकसद यह जानना था कि छात्रों पर पैलेट फायरिंग के मामले में जांच अब तक कहां पहुंची है और पुलिस ने क्या कार्रवाई की है. पुलिस का दावा है कि अगर साहिल पर पैलेट गन नहीं चलाई गई तो उसकी आंखों की रोशनी कैसे गई. 

पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे राहुल गांधी

DCP ऑफिस से बाहर आते ही राहुल गांधी पीड़ित परिवार के साथ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठ गए हैं. मौके पर मीडियाकर्मियों की भारी भीड़ जमा है. साहिल वही छात्र है, जो विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हो गया था. 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है. वे इस शिकायत को दर्ज कराने के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित DCP कार्यालय पहुंचे थे. पुलिस की ओर से अभी इस मामले में जानकारी दी गई है कि शिकायतकर्ता की तरफ से शिकायत दी गई है जबकि राहुल गांधी शिकायतकर्ता नहीं हैं. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के दुश्मन को भारत ने फिर भेजी मदद की बड़ी खेप, तिरंगे लगे कंटेनर देख झूम उठा अफगानिस्तान

Advertisement

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली DCP सचिन शर्मा की ओर से राहुल गांधी से लगातार बात की जा रही है. पुलिस ने कहा है विधिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 20 जुलाई को दर्ज हुए सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच के पास है. शिकायतकर्ता को यह बता दिया गया है कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच के पास है और यह शिकायत भी क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें