Advertisement
शासन-प्रशासन में जवाबदेही, शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में सुधार को लेकर CM सैनी की ताबड़तोड़ बैठक, दिए कई निर्देश
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में शासन-प्रशासन में पारदर्शिता पर बल देते हुए लोक-कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे.
Advertisement
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी जिला उपायुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर राजस्व विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. इसके अलावा उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ भी सीधा संवाद किया, जिसमें पैरेंट्स भी मौजूद रहे.
इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट किया और लिखा कि आज सभी जिला उपायुक्तों एवं नगर निगम आयुक्तों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की.
शासन और योजनाओं के क्रियान्वयन में सुनिश्चित करें जवाबदेही: सीएम सैनी
Advertisement
बैठक के दौरान तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया, ताकि आमजन के राजस्व संबंधी कार्य सरल, त्वरित एवं सुगमता से संपन्न हो सकें. प्रदेश के मेरे परिवारजनों को आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है.
Advertisement
आज सभी जिला उपायुक्तों एवं नगर निगम आयुक्तों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 19, 2026
बैठक के दौरान तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष… pic.twitter.com/jvEL2xTA19
सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेशवासियों को राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है. उन्होंने दोहराया कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. बैठक में राजस्व सेवाओं के डिजिटलीकरण, पारदर्शिता बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष चर्चा की गई.
Advertisement
विद्यालय प्रबंध समितियों के साथ सीएम सैनी की बैठक
वहीं, दूसरी बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की समीक्षा के लिए राज्यभर की स्कूल प्रबंधन समितियों के साथ बैठक की. बैठक में हरियाणा में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की गई.
प्रदेश के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने प्रदेशभर की स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था एवं आधारभूत संरचना की समीक्षा की। बैठक में हरियाणा को शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के… pic.twitter.com/51KZy5ory7Advertisement
Loading Ad...— DPR Haryana (@DiprHaryana) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 19, 2026यह भी पढ़ें
इस संबंध में हरियाणा के सूचना विभाग ने जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर की स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था एवं आधारभूत संरचना की समीक्षा की. बैठक में हरियाणा को शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के विज़न पर भी विस्तृत चर्चा हुई.