जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच डिलीवरी बॉय से धक्का-मुक्की, बाइक रोककर मिनटों में लूट लिए पिज्जा; Video वायरल

Jantar-Mantar Protest: नई दिल्ली के टॉलस्टॉय मार्ग के पास एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई और उसकी डिलीवरी बॉक्स से पिज्जा निकालकर ले जाने का मामला सामने आया है

Author
25 Jul 2026
( Updated: 25 Jul 2026
12:24 PM )
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच डिलीवरी बॉय से धक्का-मुक्की, बाइक रोककर मिनटों में लूट लिए पिज्जा; Video वायरल
Image Source: Canva/ IANS
Advertisement

Jantar-Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. नई दिल्ली के टॉलस्टॉय मार्ग के पास एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई और उसकी डिलीवरी बॉक्स से पिज्जा निकालकर ले जाने का मामला सामने आया है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अपनी रोजी-रोटी कमाने निकले एक डिलीवरी बॉय के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया. यह घटना इसलिए भी चर्चा मे है क्योंकि यह राजधानी के उस इलाके में हुई है, जिसे सबसे सुरक्षित और संवेदनशील क्षेत्रों में गिना जाता है.

डिलीवरी देने जा रहा था युवक, तभी रास्ते में रोक ली बाइक

वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि एक युवक अपनी बाइक से पिज्जा की डिलीवरी देने जा रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी बाइक रोक ली. इसके बाद माहौल अचानक बिगड़ गया और कुछ लोग बाइक के पीछे लगी डिलीवरी बास्केट तक पहुंच गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि बास्केट से पिज्जा के बॉक्स निकाले जाने लगे और जिसके हाथ जितना पिज्जा लगा, वह उसे लेकर वहां से चलता बना. इस दौरान डिलीवरी बाय खुद को बचाने और सामान सुरक्षित रखने की कोशिश करता रहा, लेकिन भीड़ के बीच उसकी एक नहीं चली.

धक्का-मुक्की में घायल हुआ डिलीवरी बॉय

घटना के दौरान डिलीवरी बॉय के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें उसके हाथ में चोट लगने की बात सामने आई है. हालांकि वीडियो में कुछ लोग ऐसे भी नजर आते हैं, जिन्होंने बीच-बचाव करते हुए डिलीवरी बॉय को भीड़ से बाहर निकालने की कोशिश की. उनकी मदद से युवक अपनी बाइक लेकर वहां से निकल गया. लेकिन तब तक उसकी डिलीवरी का सामान काफी हद तक बिखर चुका था. इस घटना ने एक बार फिर उन लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो हर दिन सड़कों पर रहकर लोगो तक जरूरी सामान और खाना पहुंचाते हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है. हालांकि अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है. पुलिस फिलहाल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें शामिल लोग कौन थे.

Advertisement

पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दबोचा गया मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता, खुलेंगे कई बड़े राज?

धारा 163 लागू, लेकिन फूड डिलीवरी पर रोक नहीं

दिल्ली पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि नई दिल्ली इलाके में धारा 163 लागू होने के बावजूद ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई गई है. पुलिस के अनुसार, केवल व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन सेवाओं को रेगुलेट किया गया है, लेकिन डिलीवरी का काम सामान्य रूप से जारी है. इसी दौरान जंतर-मंतर के पास टॉलस्टॉय मार्ग पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा पुलिस पर हमला किए जाने की घटना भी सामने आई थी. ऐसे में पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़कर जांच कर रही है.

वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

यह भी पढ़ें

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोगों का कहना है कि किसी भी विरोध-प्रदर्शन के बीच आम नागरिकों और अपना काम कर रहे लोगों को परेशान करना बिल्कुल गलत है. वहीं कुछ लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि वीडियो के आधार पर सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी ने कानून हाथ में लिया है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए. फिलहाल सभी की नजर दिल्ली पुलिस की जांच पर टिकी हुई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें