जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

प्रदर्शन के बीच NEET पेपर लीक पर सरकार का ‘फास्ट ट्रैक’ ऐलान, PM मोदी के फैसले पर छात्रों ने क्या कहा?

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने पेपर लीक की जांच से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का ऐलान किया है. इस पर अब छात्रों ने प्रतिक्रिया दी है.

Author
23 Jul 2026
( Updated: 23 Jul 2026
07:35 PM )
प्रदर्शन के बीच NEET पेपर लीक पर सरकार का ‘फास्ट ट्रैक’ ऐलान, PM मोदी के फैसले पर छात्रों ने क्या कहा?
Image Source- IANS
Advertisement

NEET पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के सामने सरकार ने बातचीत का दरवाजा खोला है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तो यह तक कह दिया कि उनकी मांगों पर जहां वे चाहें वहां बात हो सकती है. इससे पहले PM मोदी ने पेपर लीक की जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान किया था. प्रधानमंत्री के इस फैसले का देशभर के छात्रों ने स्वागत किया है. 

छात्रों का कहना है कि इससे दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी, न्याय मिलने में तेजी आएगी और भविष्य में पेपर लीक की घटनाओं पर अंकुश लगेगा.  

छात्रों ने PM के फैसले पर क्या कहा? 

Advertisement

NEWS एजेंसी IANS से बात करते हुए दिल्ली के एक छात्र ने कहा, ‘हमारे नजरिए से यह बहुत अच्छा फैसला है. अगर यह पहले लिया जाता तो बेहतर होता. छात्रों को सड़कों पर सरकार के खिलाफ उतरना नहीं पड़ता और सरकार को भी कोई अतिरिक्त कदम नहीं उठाना पड़ता.’ 

NEET की तैयारी कर रहे लक्ष्य सिंह ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा, ‘सरकार ने सही फैसला लिया है. फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होगी और जल्द कार्रवाई होगी. पेपर लीक माफिया और बड़ी कंपनियां पेपर बेचते हैं. माफिया को पकड़ लिया जाए तो आगे पेपर लीक नहीं होंगे. यह बहुत सराहनीय फैसला है.’

मध्य प्रदेश की एक नीट एस्पिरेंट छात्रा ने भावुक होते हुए बताया, ‘सरकार ने फास्ट-ट्रैक व्यवस्था शुरू की है, यह सही कदम है, हो सकता है कि भविष्य में पेपर लीक की समस्या न हो. कई बच्चों ने परीक्षा देने के कारण आत्महत्या कर ली, कुछ डिप्रेशन में चले गए, और कई का मानसिक संतुलन बिगड़ गया. अगर यह व्यवस्था ठीक से काम करती है तो बच्चों की जान बच सकेगी और वे आगे बढ़ सकेंगे.’

एक अन्य NEET छात्र ने कहा, ‘यह बहुत अच्छा फैसला है. हर नीट छात्र एक सपना लेकर तैयारी शुरू करता है, इसमें एक-दो से लेकर तीन साल लग जाते हैं। फिर भी अगर नतीजा नहीं मिलता तो पूरी तरह डिप्रेशन में चले जाते हैं. फास्ट-ट्रैक कोर्ट के चलते पेपर लीक करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा, उन पर तुरंत कड़ी कार्रवाई होगी और आने वाले एग्जाम निष्पक्ष तरीके से होंगे.’

Advertisement

कश्मीर से UP तक के छात्र खुश

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से एक छात्र ने PM मोदी के फैसले की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं इस फैसले और उठाए गए कदम की सराहना करता हूं. जो छात्र नीट में शामिल हुए थे और दोबारा परीक्षा देने की संभावना का सामना कर रहे थे, वे बहुत तनाव में थे. प्रधानमंत्री ने बहुत अच्छा काम किया है.’

कुपवाड़ा के ही एक अन्य छात्र ने जोर देते हुए कहा, PM मोदी ने बड़ा फैसला लिया है. हम नीट पेपर लीक में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं. भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द सजा मिलनी चाहिए.’

Advertisement

चंदौली के अंश विक्रम सिंह, जो इस बार NEET में शामिल हुए थे, उन्होंने कहा, ‘छात्रों ने इस ऐलान का स्वागत किया है. PM मोदी का धन्यवाद. आने वाली परीक्षाओं में माफिया पेपर लीक करने से डरेंगे. प्रधानमंत्री ने अच्छा फैसला लिया है.’

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन

इसी क्षेत्र की NEET पास करने वाली छात्रा अंकिता पांडे ने कहा, ‘उन्होंने जो फैसला लिया है, वह काफी संवेदनशील है. इस मामले को बहुत सावधानी से संभाला गया है. पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और फास्ट-ट्रैक कोर्ट से प्रक्रिया जल्द पूरी होगी, जिससे जनता भी संतुष्ट महसूस करेगी. आने वाले सालों में ऐसी घटनाएं न हों, यही हमारी उम्मीद है.

PM मोदी ने क्या कहा? 

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, 'देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने और केस के तुरंत निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा.' PM मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करें.' उन्होंने फैसले को छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें