नाम बदला, सच छुपाया… इरशाद ने दो हिंदू लड़कियों को बनाया शिकार, फिर बजरंग दल की एंट्री से मचा हड़कंप
Kanpur: पुलिस और बजरंग दल की मदद से एक फ्लैट पर छापा मारकर इरशाद नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने अपनी पहचान छुपाकर विशाल नाम से एक युवकी से शादी की और बाद में उसके साथ धोखाधड़ी और प्रताड़ना की हदें पार कर दी.
Follow Us:
Kanpur: कानपुर के पनकी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हिला कर रख दिया है. पुलिस और बजरंग दल की मदद से एक फ्लैट पर छापा मारकर इरशाद नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने अपनी पहचान छुपाकर विशाल नाम से एक युवकी से शादी की और बाद में उसके साथ धोखाधड़ी और प्रताड़ना की हदें पार कर दी.
फर्जी नाम से शादी और धीरे-धीरे खुली सच्चाई
जानकारी के मुताबिक आरोपी मूल रूप से आगरा का रहने वाला है और जूते का ऑनलाइन कारोबार करने का दावा करता है. उसने हरदोई की रहने वाली अनुक्रति पांडे को “विशाल” नाम बताकर भरोसे में लिया और उससे शादी कर ली. शुरुआत में सब सामान्य लगा, लेकिन बाद में जब सच्चाई सामने आई तो हालात बदल गए. पीड़िता का आरोप है कि सच पता चलने के बाद उसे लखनऊ और फिर कानपुर के पनकी स्थित एक फ्लैट में ले जाकर बंधक बना लिया गया.
प्रताड़ना और दबाव के गंभीर आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया. यहां तक कि उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और खाने-पीने और जीवनशैली को लेकर भी जोर डाला गया. विरोध करने पर उसे धमकियां दी जाती थीं. सबसे दर्दनाक बात यह बताई गई कि उसका बच्चा भी इस माहौल में प्रभावित हुआ और परिवार पूरी तरह दबाव में था.
एक ही फ्लैट में दो महिलाओं का रहना
मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई कि आरोपी ने उसी फ्लैट में एक दूसरी महिला को भी रखा था. बाहर से उसे “बहन” बताकर लोगों को गुमराह किया जाता था, लेकिन अंदर की सच्चाई कुछ और थी. रात के समय आरोपी अलग-अलग कमरों में दोनों महिलाओं के साथ रहता था, जिससे पूरा मामला और भी गंभीर हो गया.
पहचान छुपाकर दो महिलाओं से शादी और धर्म परिवर्तन के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
— राष्ट्रवादी 🚩सनातनी🚩 HiNdU (@HiNdU05019434) July 2, 2026
इरशाद ने विशाल बन दो महिलाओं की जिंदगी की खराब!
कानपुर के पनकी क्षेत्र में पहचान छिपाकर शादी, धर्म परिवर्तन के दबाव और घरेलू प्रताड़ना के आरोपों का मामला सामने आया है।
1/2 pic.twitter.com/SL2BgQKFM0
मदद के बाद पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन
स्थिति से परेशान होकर पहली पीड़िता ने किसी तरह पड़ोसियों की मदद से बजरंग दल से संपर्क किया. इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी और संयुक्त कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों महिलाओं को फ्लैट से सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
पुलिस जांच जारी, आगे की कार्रवाई
यह भी पढ़ें
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच हो रही है. दूसरी महिला से भी जानकारी ली जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके. फिलहाल पीड़िता ने साफ कहा है कि वह अब उस जगह से दूर अपने घर जाना चाहती है और इस पूरे अनुभव से उबरने की कोशिश कर रही है.
Encounter कर देना चाहिए था, तब ये मियाँ मुल्ला सब इसे हरकत करने से डरेगा। कानून मे बदलाव लाना चाहिए।