जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

यशोदा हॉस्पिटल & रिसर्च सेंटर के दौरे पर पहुंचे BJP नेता जमाल सिद्दीकी, कहा- चिकित्सा सेवा के जरिए मानव सेवा डॉ. दिनेश अरोड़ा की बड़ी विशेषता

BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी नेहरू नगर, गाजियाबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल पहुंचे. यहां उनकी डॉ. दिनेश अरोड़ा और रजत अरोड़ा से मुलाकात हुई. इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा को मानव सेवा का माध्यम बनाना डॉ. दिनेश अरोड़ा की सबसे बड़ी विशेषता है.

Author
11 Aug 2026
( Updated: 11 Aug 2026
10:33 AM )
यशोदा हॉस्पिटल & रिसर्च सेंटर के दौरे पर पहुंचे BJP नेता जमाल सिद्दीकी, कहा- चिकित्सा सेवा के जरिए मानव सेवा डॉ. दिनेश अरोड़ा की बड़ी विशेषता
Image Source: FB/@Yashoda Hospital
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने आज गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित प्रतिष्ठित यशोदा हॉस्पिटल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने यशोदा हॉस्पिटल्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजत अरोड़ा से आत्मीय मुलाकात की तथा स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की.

यशोदा हॉस्पिटल्स ग्रुप के चेयरमैन, MD से मिले अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी

इस अवसर पर जमाल सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. दिनेश अरोड़ा का व्यक्तित्व और उनकी जीवन-यात्रा समाज के लिए प्रेरणादायी है. उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और दूरदृष्टि के माध्यम से यशोदा हॉस्पिटल को एक प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान के रूप में स्थापित किया है.

जमाल सिद्दीकी ने कहा, “डॉ. दिनेश अरोड़ा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सफलता को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं माना, बल्कि मानव सेवा और समाज के कल्याण को भी अपने जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य बनाया. जरूरतमंद और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की उनकी सोच और सेवा-भाव सराहनीय है.”

Image Source: FB/@Yashoda Hospital
Image Source: FB/@Yashoda Hospital

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य सेवाओं को मानवीय संवेदना के साथ जोड़ना बेहद आवश्यक है. यशोदा हॉस्पिटल द्वारा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं.

 

 

जमाल सिद्दीकी ने डॉ. दिनेश अरोड़ा, डॉ. रजत अरोड़ा और यशोदा हॉस्पिटल की पूरी टीम को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज में विश्वास और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं.

Advertisement

Image Source: FB/@Yashoda Hospital
Image Source: FB/@Yashoda Hospital

उन्होंने कहा, “जहाँ चिकित्सा में संवेदना जुड़ जाती है, वहाँ उपचार केवल शरीर का नहीं, बल्कि इंसानियत का भी होता है.”

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों, जनसेवा तथा समाज के व्यापक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें