जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी के जन्मदिन पर जलेंगे ‘आशीर्वाद दीप’, CM धामी ने की उत्तराखंडवासियों से अपील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता से पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित करने की अपील.

Author
14 Sep 2026
( Updated: 14 Sep 2026
06:22 PM )
PM मोदी के जन्मदिन पर जलेंगे ‘आशीर्वाद दीप’, CM धामी ने की उत्तराखंडवासियों से अपील
Image Credit: IANS
Advertisement

पीएम मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करें.

उत्तराखंड के सीएम ने की अपील

सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया कि 17 सितंबर को सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत के शिल्पकार, देश को नई दिशा, नई गति और विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है. उनका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और संकल्प की एक प्रेरणादायी यात्रा है. उनके सशक्त नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है. आइए, देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती से 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे तक ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित कर उत्तराखंड और यहां के जनमानस से विशेष आत्मीय लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करें.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाएं ‘आशीर्वाद दीप’ 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यह आह्वान जनसेवा और राष्ट्रसेवा की उस भावना को जन-जन से जोड़ने वाला है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में नई ऊंचाई दी है. आइए, 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद दीप’ जलाकर पीएम मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करें और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करें.

Advertisement

बीजेपी नेताओं ने लोगों से की ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं की अपील 

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लिखा कि ‘जनसेवा से देशसेवा’ प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का मूल ध्येय रहा है. सरकार के प्रमुख के रूप में जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प को समर्पित उनकी 25 वर्षों की यह यात्रा अभूतपूर्व रही है. उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा और सामर्थ्य प्रदान किया है. आज उनके दिए सामूहिक संकल्प के परिणामस्वरूप हम 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर हैं. देश की इस प्रगतिशील यात्रा और मोदी के यशस्वी नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने हेतु, आइए 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और उनकी दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करें.

Advertisement

यह भी पढ़ें

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने लिखा कि पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए आइए, हम सभी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के दिन शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनकी दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें