कैलाश मानसरोवर से लौट रहे महाराष्ट्र के 37 श्रद्धालु सागा में फंसे, CM फडणवीस की पहल से काठमांडू रवाना
मुख्यमंत्री ने नेपाल के सांसद संदीप राणा से भी बात की. उन्होंने दोहराया कि महाराष्ट्र के नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और फंसे हुए पर्यटकों को भरोसा दिलाया कि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है.
Follow Us:
कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौट रहे महाराष्ट्र के 37 श्रद्धालु तिब्बत के सागा में फंस गए थे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की त्वरित पहल के बाद सभी श्रद्धालु शुक्रवार सुबह 6 बजे सागा से न्यालम चेक पोस्ट के रास्ते काठमांडू के लिए सुरक्षित रवाना हो गए हैं.
29 अगस्त को काठमांडू से थी फ्लाइट
ये सभी श्रद्धालु ठाणे, पुणे, अलीबाग, रायगढ़ और डोंबिवली क्षेत्र के हैं और जय गिरनारी ट्रस्ट, अलीबाग के प्रमोद केणे के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे. यात्रा पूरी करने के बाद वापसी के दौरान वे सागा में फंस गए. काठमांडू से उनकी वापसी की फ्लाइट 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे निर्धारित थी, इसलिए उनका समय पर काठमांडू पहुंचना बहुत जरूरी था.
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तेजी से शुरू हुआ रेस्क्यू प्रयास
सागा में फंसे होने की जानकारी इस समूह के नितिन शिर्के और राकेश जितेकर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक पहुंचाई. जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने तुरंत मदद के लिए जरूरी निर्देश दिए. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ तत्काल संपर्क किया और पत्राचार किया. विदेश मंत्रालय ने भी तेजी दिखाते हुए जरूरी मदद और सहयोग किया.
श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री और विदेश मंत्रालय का जताया आभार
इन सभी प्रयासों के बाद सभी 37 श्रद्धालुओं की सागा से काठमांडू तक सुरक्षित वापसी की यात्रा शुरू हो सकी. संकट के समय तुरंत मदद मिलने पर सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र सरकार और विदेश मंत्रालय का आभार जताया है.
सुरक्षित लौट रहे 37 श्रद्धालुओं में प्रमोद दिनानाथ केणे, शशिकांत पांगावकर, दत्तात्रेय जोशी, हेमंत मुकुंद दांडेकर, नितिन बालकृष्ण गांधी, दिनेश गांधी, बजरंग परब, संतोष अलुरकर, समीर अशोकराव घोडेराव, राकेश ज्ञानेश्वर जितेकर, श्रीकांत धवले, सुरेंद्र जोशी, श्रीकांत कृष्ण पाटिल, आदित्य राजन देशमुख, नितिन सूर्यकांत शिर्के, संजय पांडुरंग देशपांडे, विवेक अरविंद पांडे, सोनाली बेलोसाय, सुनीता पांगावकर, स्नेहा अस्वाद कुलकर्णी, सुवर्णा रविंद्र जोशी, वृषाली अभिजीत पुराणिक, रश्मि सेठ, पूनम साबनीस, शमा साठे, रेणुका अलुरकर, आरती विनायक काकरमठ, अपर्णा अशोक कदम, माधवी जोशी, रुचा श्रीकांत पाटिल, सोनल जोशी, सीमा शिंपी, हेमलता दत्तात्रय बोरसे, अंजना राजन राजपूत, संगीता संजय देशपांडे, स्नेहा विवेक पांडे और वर्षा कारी शामिल हैं.
नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 469 लोगों की मौत; 1500 से ज्यादा लापता, फिर बाढ़ का खतरा
नेपाल में फंसे पर्यटकों से भी CM ने की बात
यह भी पढ़ें
इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नेपाल में बाढ़ के कारण फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों से वीडियो कॉल पर बात की. उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया और कहा, "चिंता न करें, सरकार आपके साथ है."