जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर निशाना, कहा- देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को यह समझना चाहिए कि जनता उन्हें हर बार क्यों ठुकरा रही है. 1985 के बाद से यूपी में कांग्रेस फिर नहीं आ पाई. यूपी की जनता ने कांग्रेस को 41 वर्ष पहले ही विदा कर दिया था.

Author
12 Oct 2026
( Updated: 12 Oct 2026
01:24 PM )
योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर निशाना, कहा- देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस
Image Credit: UPID
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में लगातार देखा जा रहा है कि कांग्रेस व इंडिया गठबंधन न केवल आम जन को परेशान, बल्कि अव्यवस्था व अराजकता पैदा कर देश की संवैधानिक संस्थाओं को भी कठघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं. पहचान का संकट खड़ा करने और भ्रष्ट मंसूबों के कारण कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपनी साख पूरी तरह खो चुके हैं और उनके इस गैर-राजनीतिक व्यवहार को देश की जनता भली-भांति देख रही है.

अराजकता से बाज आए कांग्रेस, वरना जो बचा है वह भी गंवा देगी :CM योगी आदित्यनाथ

चुनाव जीते तो पुरुषार्थ और हारने पर ईवीएम दोषी
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत में सीएम योगी ने कहा, आश्चर्य है कि चुनाव जीतने पर इनका पुरुषार्थ और हारने पर ईवीएम और इलेक्शन कमीशन दोषी हो जाता है. न्यायालय अगर मेरिट के आधार पर कोई फैसला देता है, तो माननीय न्यायालय को भी कठघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास किया जाता है. तमाम प्रकार की धमकियां देने का प्रयास होता है. ऐसे ही तमाम अन्य संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना, गाली-गलौच करना और अव्यवस्था फैलाना कांग्रेस की नियति का हिस्सा बन चुका है.

कांग्रेस के लोग अपने नेतृत्व को बदलें
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को यह समझना चाहिए कि जनता उन्हें हर बार क्यों ठुकरा रही है. 1985 के बाद से यूपी में कांग्रेस फिर नहीं आ पाई. यूपी की जनता ने कांग्रेस को 41 वर्ष पहले ही विदा कर दिया था. देश के अन्य राज्यों में भी लोगों का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है और वे इससे मुक्ति पा चुके हैं. कांग्रेस के लोगों को चाहिए कि वे अपने अकर्मण्य, भ्रष्टाचारी और जनता का विश्वास खो चुके नेतृत्व को बदलें. भारत में अराजकता न फैलाने और भारत की संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास न करें.

Advertisement

अराजकता स्वीकार नहीं करेगी जनता
सीएम योगी ने कहा कि भारत की जनता लोकतांत्रिक दृष्टि से बड़ी जागरूक है. वह इस अराजकता को स्वीकार नहीं करेगी. ऐसा नहीं है कि जनता बहुत दिनों और बहुत देर तक यह सब बर्दाश्त करेगी. अगर कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों ने अपने असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक कृत्य बंद नहीं किए तो उन्हें बचा-खुचा जनाधार भी गंवाना पड़ेगा.

जाति के नाम पर समाज को बांटते रहे सपाई, किसानों के खून-पसीने की कमाई पर डालते थे डकैती : CM योगी

यह भी पढ़ें

युवाओं को गुमराह करने से बाज आए
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने से बाज आए. जनता-जनार्दन और युवाओं को गुमराह करने से बाज आए. मेरिट के आधार पर और मुद्दों पर चर्चा कर के स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा बने. यह देश के लोकतंत्र और जनता के हित में भी होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें