Advertisement

Loading Ad...

‘बढ़िया सी बनाओ…’ जब सड़क किनारे दुकान पर रुका प्रधानमंत्री का काफिला, बड़े चाव से खाई झालमुड़ी, देखें PM मोदी का अलग अंदाज

पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के बीच PM मोदी ने कुछ फुर्सत के पल निकाले और पहुंच गए झालमुड़ी वाले के पास. PM को देख झालमुड़ी वाला हैरान रह गया.

Source- X/@narendramodi
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज नजर आ रहा है. कभी PM किसी शादी में पहुंच जाते हैं तो कभी आम मेजबान की तरह मेहमानों से मिलते हैं. अब PM मोदी एक झालमुड़ी वाले की दुकान पर पहुंच गए. 

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम प्रचार के लिए पहुंचे थे. यहां रैली के बाद वह अचानक सड़क किनारे मौजूद एक झालमुड़ी वाले के पास पहुंच गए. जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला दुकान पर रुका, लोगों की भीड़ जमा हो गई. जय श्रीराम के नारे लगने लगे. इस वाकए का वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

देखें Video

Loading Ad...

वीडियो में देख सकते हैं PM मोदी झालमुड़ी की दुकान पर खड़े हैं, दुकान वाले से बात कर रहे हैं, इस दौरान वहां लोगों का हुजूम जमा है. जिसमें महिलाएं भी मौजूद हैं. चारों ओर से जय श्रीराम का उद्घोष हो रहा है. PM मोदी बड़े चाव से झालमुड़ी लेकर खाने लगते हैं और लोगों में भी बांटते हैं. 

Loading Ad...

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से बात की और उनके मुद्दे पूछे. महिलाओं ने भी PM मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए. 

दरअसल, PM मोदी ने झाड़ग्राम में चुनावी रैली की थी. इसके बाद जब वह अपने चॉपर की तरफ बढ़े तो पास में ही एक झालमुड़ी की दुकान थी. अचानक PM के कहने पर काफिला उस दुकान की ओर मुड़ गया. बताया जा रहा है झालमुड़ी बेचने वाले का नाम विक्रम साह है जो बिहार के गया जिले से ताल्लुक रखते हैं. विक्रम 12 साल से झाड़ग्राम में झालमुड़ी बेचते हैं. 

Loading Ad...

PM मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में रविवार को चार रैलियों के बीच, जो कि एक व्यस्त दिन था, मैंने झाड़ग्राम में कुछ स्वादिष्ट झालमुरी का आनंद लिया.’

दुकानदार से PM मोदी ने क्या बात की?

PM को अपनी दुकान में देश विक्रम साह हैरान रह गए. उन्होंने बताया PM अचानक आए और कहा बढ़िया सी झालमुड़ी बनाओ. इसके बाद दुकानदार ने अचार, मसाले के साथ झालमुड़ी बनाई, PM मोदी ने जिसकी जमकर तारीफ की. PM मोदी को अपनी दुकान में देख विक्रम साह के भी वारे न्यारे हो गए. इस वाकए के बाद लोग बेहद उत्साहित नजर आए. 

Loading Ad...

जब अंजान शादी में पहुंचे PM मोदी 

इससे पहले पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सिलीगुड़ी में एक कपल को वो सरप्राइज दिया था. जब वह बिना प्रोटोकॉल, बिना पूर्व जानकारी के उनकी शादी में पहुंच गए. 

दरअसल हुआ कुछ यूं था कि PM मोदी का काफिला सिलीगुड़ी पहुंचने वाला था. जहां कार्यक्रम प्लान्ड था वहां पर हर होटल, रिजॉर्ट को सील कर दिया गया, SPG कमांडो ने सब कुछ अपने कब्जे में या नियंत्रण में ले लिया. इसी दौरान मेफेयर टी रिज़ॉर्ट को भी सुरक्षा व्यवस्था के कारण सील किया गया, मेहमानों सहित हर एक को कहा गया कि वो अंदर ही रहें, बाहर ना निकलें और ना ही कुछ ऐसा करें जिससे कि सिक्योरिटी अरेंजमेंट में परेशानी हो.

Loading Ad...

ऐसे में SPG की मौजूदगी और दिशा-निर्देश के कारण रिजॉर्ट में मौजूद मेहमानों को परेशानी होने लगी. शादी का जश्न मना रहे नए शादीशुदा कपल श्रेया और अक्षय को थोड़ी परेशानी हुई.

PM ने कपल से मांगी माफी 

यह भी पढ़ें

ये बात प्रधानमंत्री को पता चली. फिर क्या था, वो बिना प्रोटोकॉल, बिना जानकारी, बिना आमंत्रण के शादी में पहुंच गए. यहां प्रधानमंत्री के साथ पूरा काफिला, SPG कमांडो, हथियारबंद फोर्स भी थी, जिसे देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन प्रधानमंत्री ने यहां शादीशुदा कपल से हाथ-जोड़कर माफी मांगी और कहा कि उनकी वजह जो शादी में परेशानी हुई, जो दिक्कते आईं, उसके लिए वो हाथ-जोड़कर माफी मांगते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...