Advertisement

Loading Ad...

पश्चिम बंगाल- बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर नाओदा के रूझानों में सबसे आगे, TMC-BJP को लगा झटका

नाओदा के शुरूआती रुझानों में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर हाल ही में चर्चा में आए हुमायूं कबीर ने बढ़त बनाकर TMC और BJP दोनों को कड़ा मुकाबला दे रहे हैं.

Image Source: IANS/Video Grab
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान मुर्शिदाबाद जिले की नाओदा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर हाल ही में चर्चा में आए हुमायूं कबीर यहां से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं. ताजा रुझानों के मुताबिक, उन्हें अब तक कुल 6,405 वोट मिले हैं और वह 2890 वोटों से आगे चल रहे हैं. 

अपनी पार्टी के साथ चुनावी मैदान में हुमायूं कबीर

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अलग होकर हुमायूं कबीर ने 'आम जनता उन्नयन पार्टी' (AUJP) बनाई है और अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. हुमायूं कबीर रेजिनगर और नाओदा, दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं.

Loading Ad...

AUJP के 22 प्रत्याशी मैदान में

Loading Ad...

हुमायूं कबीर की पार्टी ने राज्य की कुल 22 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. कबीर को उम्मीद है कि उनकी पार्टी 5 से 8 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. वहीं, नाओदा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां चार चर्चित चेहरे- साहिना मोमताज खान (TMC), राणा मंडर (BJP), मतिउर रहमान (INC) और हुमायूं कबीर आमने-सामने हैं.  

293 सीटों पर आज मतगणना

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर आज मतगणना चालू है, जिसके लिए बहुमत का आंकड़ा 148 है. राज्य में मतदान दो चरणों में हुआ था—पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को हुआ. पहले चरण में 152 सीटों पर 93.19 प्रतिशत, जबकि दूसरे चरण में 142 सीटों पर 92.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...