Advertisement

Loading Ad...

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे: सुवेंदु अधिकारी-ममता बनर्जी की सीट पर भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, भारी फोर्स तैनात

भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल के काउंटिंग सेंटर के बाहर BJP और TMC के एजेंट्स आपस में भिड़ गए. दोनों ओर से जमकर बहस और नोकझोंक हुई

Source- File/IANS
Loading Ad...

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों से पहले BJP और तृणमूल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. ये झड़प BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर में हुई. 

भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल के काउंटिंग सेंटर के बाहर BJP और TMC के एजेंट्स आपस में भिड़ गए. दोनों ओर से जमकर बहस और नोकझोंक हुई. BJP के काउंटिंग एजेंट्स का आरोप है कि TMC कार्यकर्ताओं ने ID कार्ड भी नहीं पहना, जबकि BJP के सभी कार्यकर्ताओं के पास ID कार्ड है. TMC कार्यकर्ता जानबूझकर हंगामा कर रहे हैं. 

काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी फोर्स तैनात

Loading Ad...

BJP का दावा है कि भवानीपुर के साथ-साथ पूरे बंगाल में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी. जबकि TMC कार्यकर्ताओं का आरोप है कि BJP वालों ने काउंटिंग सेंटर जाने से भी रोक दिया. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

चुनावों के बाद भी पश्चिम बंगाल में भारी फोर्स तैनात है. काउंटिंग से पहले कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...