Advertisement
कभी ‘दीदी’ के करीबी रहे, अब BJP की ताकत बने…! ममता बनर्जी को कैसे मात दे रहे सुवेंदु अधिकारी, दोनों सीटों पर आगे
साल 2021 चुनावों से पहले TMC छोड़कर BJP में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी इस बार तृणमूल का खेल बिगाड़ दिया है. दोनों सीटों पर सुवेंदु 'दीदी' को तगड़ी मात दे रहे हैं.
Advertisement
West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में BJP आगे चल रही है. 15 साल बाद ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता जाती दिख रही है. खुद ममता बनर्जी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था. नंदीग्राम और भवानीपुर में दीदी मैदान में उतरी थीं, लेकिन यहां उन्हें तगड़ी मात दे रहे हैं BJP के सुवेंदु अधिकारी.
साल 2021 चुनावों से पहले TMC छोड़कर BJP में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी इस बार तृणमूल का खेल बिगाड़ रहे हैं. सुवेंदु ने ‘दीदी’ की ही दोनों सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा और अब रुझानों में उन्होंने दोनों सीटों पर बढ़त बनाई हुई है.
रुझानों पर क्या बोले सुवेंदु अधिकारी?
Advertisement
पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों पर विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर से BJP के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने कहा, 'इस बार हिंदू एकजुटता दिख रही है, और जिस तरह मुसलमान TMC को वोट देते हैं, वैसा उन्होंने इस बार नहीं किया है. कुछ वोट मुस्लिम समर्थक पार्टी को मिले हैं. BJP को भी कुछ वोट मिले हैं,
Advertisement
उन्होंने कहा, ‘मुझे नंदीग्राम के मुस्लिम बहुल बूथ पर इतने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बंगाल के निर्माण का जो वादा किया गया है, वह उनके पक्ष में रहा है.’
कौन हैं सुवेंदु अधिकारी?
Advertisement
यह भी पढ़ें
- अधिकारी ने 1990 के दशक में कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की थी
- फिर 1998 में पिता के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) जॉइन किया
- 2006 में कांथी दक्षिण से विधायक बने
- 2009 और 2014 में तामलुक से लोकसभा सांसद रहे
- 2016-2020 तक ममता बनर्जी सरकार में परिवहन मंत्री और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री रहे
- नंदीग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
- 2020-21 में TMC छोड़ BJP जॉइन किया
- 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराकर विधायक बने
- 2026 चुनाव में BJP के प्रमुख चेहरे और ममता बनर्जी के मुख्य विपक्षी नेता के रूप में सक्रिय