Advertisement

Loading Ad...

चेहरे पर लाचारी, PM के सामने जोड़े हाथ… प्रधानमंत्री ने सिर पर फेरा हाथ तो फफक पड़ी महिला, क्यों हो रही चर्चा?

West Bengal Election: पानीहाटी रैली में PM मोदी के बगल में बैठी महिला उस वक्त फफक पड़ीं, जब PM मोदी ने उनके सिर पर हाथ फेरा, जानें कौन है ये महिला, क्यों हो रही चर्चा?

Source- Screengrab-X/@BJP4Bengal
Loading Ad...

West Bengal Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में जनसभा की. इस दौरान मंच पर भावुक कर देने वाला नजारा दिखा. जब PM मोदी के बगल में बैठी महिला पर सबकी निगाहें टिक गईं. चेहरे पर लाचारी और उम्मीद की आस एक साथ दिखी, लेकिन मन के अंदरखाने में दबा अंतहीन दर्द उस वक्त बरबस ही छलक उठा. जब PM मोदी ने उनके सिर पर हाथ फेरा. 

ये महिला कोई और नहीं बल्कि आरजीकर रेप केस की पीड़िता की मां रतना देबनाथ हैं. रतना अपनी डॉक्टर बेटी को खो चुकी हैं और अब बंगाल की किसी बेटी-बहू के साथ अत्याचार न हो इसके लिए लड़ रही हैं. BJP ने रतना को पानीहाटी विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है. खुद PM मोदी और अमित शाह ने उनके लिए प्रचार किया है. 

PM मोदी की रैली का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें रतना देबनाथ उनके बगल में बैठी हैं. वीडियो में देख सकते हैं, रतना देबनाथ ने PM मोदी के आगे हाथ जोड़े, PM ने भी उनके सिर पर हाथ फेरा तो उनके उनके आंसू छलक पड़े. रतना का राजनीति से कभी कोई नाता नहीं रहा, लेकिन अब वह विधानसभा में मां-बेटी, बहन की आवाज उठाने और हर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद करने की चाह रखती हैं. रतना देबनाथ के नॉमिनेशन में स्मृति ईरानी भी पहुंची थी. 

Loading Ad...

रतना देबनाथ का कहना है, वह चाहती हैं कि विधानसभा में बैठकर राज्य के लिए ऐसे सख्त कानून बनाए जिससे बंगाल में आगे किसी बहू बेटी के साथ अत्याचार ना हो, जैसा उनकी बेटी के साथ हुआ है. रतना ने बताया, उन्होंने ही BJP को पत्र लिखकर कहा था कि वह चुनाव लड़ना चाहती हैं. 

Loading Ad...

पानीहाटी में PM मोदी ने क्या कहा? 

पानीहाटी में जनसभा के दौरान PM मोदी ने TMC पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, पहले चरण में हुए 92% भारी मतदान ने बंगाल में ‘बदलाव की लहर’ पर मुहर लगा दी है. उन्होंने ममता सरकार को महाजंगलराज करार देते हुए BJP की बड़ी जीत का दावा किया. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें-बंगाल चुनाव के बीच अभिषेक बनर्जी के गढ़ में EC का सख्त वार, 5 पुलिस अधिकारी निलंबित; जानें पूरा मामला

PM मोदी ने कहा, BJP ने आरजी कर अस्पताल मामले की पीड़िता की मां जैसी महिलाओं को उम्मीदवार बनाकर यह संदेश दिया है कि पार्टी अन्याय सहने वालों के साथ खड़ी है. जिन्होंने अत्याचार सहा, उन्हें अब नेतृत्व का अवसर दिया गया है.

आरजीकर केस के बारे में जानें 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 31 साल की महिला ट्रेनी डॉक्टर (पोस्ट-ग्रेजुएट रेजिडेंट) के रेप और हत्या का मामला सामने आया. इस घटना ने न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया. बड़े आक्रोश और डॉक्टरों के आंदोलन का कारण बनी. 10 अगस्त को आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया. उसने रेप और हत्या की बात कबूली. 20 जनवरी 2025 को कोर्ट ने संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...