Advertisement
‘एक-एक घुसपैठिए को बाहर करेंगे’ आखिरी दौर के प्रचार में जमकर गरजे शाह, CM ममता को दे दी चेतावनी
बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दार्जिलिंग से TMC और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.
Advertisement
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज के प्रचार के आखिरी दौर में गृह मंत्री अमित शाह ने ममता सरकार पर बड़ा निशाना साधा. शाह ने दार्जिलिंग में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, दार्जिलिंग और गोरखा भाइयों के साथ धोखा किया है.
अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी के राज में माताओं बहनों पर जमकर अत्याचार हुआ. हमारे गोरखा बहनों-भाइयों पर इन्होंने सैकड़ों गलत केस किए हैं. उन्होंने दावा किया कि
‘4 मई को परिणाम आएगा, 5 को भाजपा सरकार बनेगी और 31 जुलाई से पहले BJP सरकार सारे गोरखा बहनों-भाइयों पर दर्ज सभी केस वापस ले लेगी.’
Advertisement
अमित शाह ने कहा, TMC ने ये फर्जी केस कर गोरखा आंदोलन को दबाया, ये सारे केस BJP खत्म करेगी. उन्होंने लोगों से वादा किया कि आपको आंदोलन न करने पड़े, BJP ऐसा समाधान लेकर आएगी. उन्होंने कहा, बंगाल में BJP सरकार बनते ही 6 महीने के भीतर हर गोरखा के चेहरे पर संतोष की हंसी हो, ऐसा समाधान हम निकालेंगे.
Advertisement
TMC और कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना
चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में शाह ने तीखे तेवर में घेरा. उन्होंने TMC के साथ-साथ कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया. शाह ने कहा, कांग्रेस और TMC ने दार्जिलिंग और गोरखा-दोनों के साथ अन्याय किया है.
Advertisement
‘बहनों को सुरक्षित करने का चुनाव’
शाह ने कहा कि इस बार पूरा बंगाल तय कर बैठा है कि दीदी को हटाने का समय आ गया है. यह चुनाव दार्जिलिंग की पहाड़ियों से लेकर गंगासागर और कोलकाता तक हमारी माताओं-बहनों को सुरक्षित करने का चुनाव है. ममता के राज में ढेर सारी माताओं-बहनों पर अत्याचार हुआ है. संदेशखाली ने पूरे बंगाल को शर्मसार किया. BJP सरकार हर बलात्कारी को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम करेगी.
उन्होंने आरजी कर, दुर्गापुर कॉलेज, कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए मामलों का जिक्र करते हुए कहा, बहनों-महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ. ममता दीदी कहती हैं कि 7 बजे के बाद महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. ममता दीदी तुम्हारा समय अब समाप्त हो रहा है. उन्होंने कहा, BJP की सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिए का हिसाब होगा. चुन-चुनकर उन्हें बाहर किया जाएगा.
Advertisement
गृहमंत्री ने TMC सरकार पर मदरसों को ज्यादा बजट देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जनजातीय विकास के लिए पहाड़ों और उत्तर बंगाल के लिए ममता सरकार का बजट 2000 करोड़ रुपए है, जबकि मदरसों और मुसलमानों के लिए ममता सरकार का बजट 5700 करोड़ रुपए से ज्यादा है. गोरखा समस्याओं के समाधान के लिए गृह मंत्री बनने के बाद मैंने तीन बड़ी मीटिंग बुलाईं, लेकिन एक बार भी ममता सरकार की ओर से प्रतिनिधि नहीं आया.
गृह मंत्री ने BJP के वादे गिनाए
अमित शाह ने कहा, 3000 करोड़ रुपए की लागत से बागडोगरा एयरपोर्ट को नया बनाया जा रहा है और दिसंबर 2027 से पहले यह एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक बन जाए, इसके लिए हम काम कर रहे हैं.
Advertisement
उन्होंने ये भी कहा कि पहाड़ समेत पूरे बंगाल की माताओं-बहनों के खाते में हर महीने 3000 रुपए दिए जाएंगे. बेरोजगार युवाओं को भी 3000 रुपए मिलेंगे. चाय बागानों के अंदर स्कूल बनाए जाएंगे, श्रमिकों को अपनी भूमि का मालिक बनाया जाएगा, घर का पट्टा दिया जाएगा.
गृह मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि TMC के सारे गुंडे कान खोलकर सुन लें, 5 तारीख के बाद किसी नागरिक को परेशान किया तो उल्टा करके सीधा करने का काम करेंगे. अगर अपनी खैर चाहते हो तो 23 अप्रैल को पहाड़ वालों को हाथ मत लगाना वरना 5 मई के बाद जेल की सलाखों के पीछे होंगे.
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि ममता दीदी एक अफवाह फैला रही हैं कि अभी जो जनकल्याण की योजनाएं चल रही हैं, उन्हें BJP बंद कर देगी, लेकिन BJP कोई भी जनकल्याण की योजना बंद नहीं करेगी. इसके साथ इन सभी योजनाओं को लागू करने का काम BJP करेगी.